त्रिपुरा के खिलाड़ियों को मिला साउथ अफ्रीका के इस ऑलराउंडर का साथ

  • Agency by: Agency
  • Updated May 31, 2023, 10:57 PM IST

त्रिपुरा के खिलाड़ियों को जल्द साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर लांस क्लूजनर का साथ मिलेगा। त्रिपुरा क्रिकेट संघ (टीसीए) के उपाध्यक्ष तिमिर चंदा ने इस बात की जानकारी दी। टीम को उम्मीद है कि उनके आने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार आएगा। उनके साथ 100 दिनों का करार किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • त्रिपुरा से जुड़ेंगे लांस क्लूजनर
  • 100 दिनों के लिए करेंगे करार
  • तिमिर चंदा ने दी जानकारी

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूसनर आगामी सत्र के लिए त्रिपुरा के क्रिकेट संचालन प्रमुख का पद संभालेंगे। राज्य संघ ने बुधवार को यह घोषणा की। त्रिपुरा क्रिकेट संघ (टीसीए) के उपाध्यक्ष तिमिर चंदा ने कहा कि वह राज्य के क्रिकेटरों के समग्र विकास के लिए काम करने के लिए शनिवार को यहां पहुंचेंगे। हालांकि उनके सटीक पद का खुलासा नहीं किया गया है क्योंकि उन्होंने अभी तक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं।

Lance Klusener

लांस क्लूजनर (साभार-ट्वीटर)

रणजी टीम के साथ काम करने के अलावा 51 वर्षीय क्लूसनर विभिन्न आयु वर्ग में पुरुष और महिला वर्ग दोनों में राज्य की आठ टीमों का मार्गदर्शन करेंगे।

End of Feed