Pakistan Super League: धाकड़ गेंदबाज की टीम लाहौर कलंदर्स ने दूसरी बार जीता पीएसएल का खिताब

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 19, 2023, 01:05 PM IST

PSl 2023 Highlights, Lahore Qalandars vs Multan Sultans: लाहौर कलंदर्स की टीम ने पाकिस्तान सुपर लीग के खिताब पर एक बार फिर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने मुल्तान सुल्तांस को मैच के आखिरी गेंद पर एक रन से हराया। टीम की यह लीग में लगातार दूसरी जीत है।

Lahore Qalandars vs Multan Sultans, PSl 2023 Highlights : फटाफट क्रिकेट का रोमांच पाकिस्तान क्रिकेट लीग में देखने को मिला। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में लाहौर कलंदर्स ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर एक बार की चैम्पियन मुल्तान सुल्तांस को मैच के आखिरी गेंद पर एक रन से हराकर खिताबा अपने नाम किया। टीम ने लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। पहले खेलते हुए लाहौर कलंदर्स ने 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे। जवाब में उतरी टीम मुल्तान सुल्तांस की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 199 रन ही बना सकी।

Lahore Qalandars vs Multan Sultans

लाहौर कलंदर्स की टीम। (फोटो - लाहौर कलंदर्स के ट्विटर से)

कलंदर्स के कप्तान का ऑलराउंड प्रदर्शन

लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने खिताबी मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टॉस जीतकर लाहौर कलंदर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए। शाहीन टीम के लिए रन बनाने के साथ सही समय पर टीम को सफलता भी दिलाई। अब्दुला शफीक ने अर्धशतक पारी खेली। उन्होंने 40 गेंद पर 8 चौके और दो छक्के की मदद से 65 रन बनाए। टीम के कप्तान शाहीन ने 293.33 की स्ट्राइक रेट से 15 गेंद पर दो चौके और पांच छक्के की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। मुल्तान के उस्मा मीर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

End of Feed