वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना जैमीसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन

वैभव सूर्यवंशी को आंख दिखाना काइल जैमीसन को भारी पड़ गया। बीसीसीआई ने एक्शन लेते हुए दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज को एक डिमैरिट अंक दिए। यह घटना जयपुर में खेले गए आईपीएल के 43वें मैच में घटी। जब जैमीसन ने युवा बाएं हाथे के बल्लेबाज को आउट करने के बाद आक्रामक सेंड ऑफ दिया था।

जयपुर, (भाषा)। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद उनके प्रति आक्रामक अंदाज अपनाने के लिए एक डिमैरिट अंक का दंड दिया गया है।

Kyle Jamieson

काइल जैमीसन ने वैभव को दिखाई आंखः फोटो- एपी

आईपीएल ने बयान में कहा, ’’काइल जैमीसन ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन किया जिसके लिए उन्हें एक डिमैरिट अंक दिया गया और उन्हें चेतावनी भी दी गई।’’

End of Feed