क्रिकेट

EXPLAINED: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले जानिए, WTC 2027 फाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत

भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार है। टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें इस सीरीज पर टिकी हैं। आइए जानते हैं भारतीय टीम के लिए कैसे हैं फाइनल में एंट्री के समीकरण?

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार है। नवंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-2 के अंतर से हार के बाद भारतीय टीम पहली बार सफेद जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय टीम मेजबान श्रीलंका को उसके घर पर टेस्ट सीरीज में पटखनी देकर अपनी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र के फाइनल में एंट्री के अपने दावे को मजबूत करने करने के इरादे के साथ उतरेगी।

पांचवें पायदान पर है टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 0-2 के अंतर से हार के बाद टीम इंडिया की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा था। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम श्रीलंका को मात देकर संभावनाओं को वापस जिंदा करना चाहेगी। भारतीय टीम अबतक तीन सीरीज इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज़, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली है। उन्होंने अपने नौ मैचों में से चार जीते हैं और चार हारे हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 48.15 है और वो अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

WTC Points Table

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका

बाकी बचे 9 में से जीतने होंगे 8 टेस्ट

भारतीय टीम की मौजूदा चक्र में तीन सीरीज बची हैं। जिसमें से पहली श्रीलंका के खिलाफ होने जा रही है। इसके बाद उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज उसके घर पर और पांच मैच की सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर खेलनी है। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ सीरीज का अंत होगा। ऐसे में भारतीय टीम के लिए फाइनल की राह आसान नहीं हैं और कप्तान शुभमन गिल के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। पहले तीन संस्करणों में फाइनलिस्ट के औसत पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) 67.4 रहा था। इसका मतलब है कि भारतीय टीम को बाकी बचे 9 टेस्ट मैच में PCT में लगभग 20 की बढ़ोतरी करनी होगी। इसका सीधा मतलब यह है कि इस औसत तक पहुंचने और फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए भारतीय टीम को अपने बाकी नौ टेस्ट मैच में से आठ जीतने होंगे।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली टीमें

सालफाइनल में पहुंचने वाली टीमें और जीत प्रतिशत
2021न्यूजीलैंड(70), भारत (72.2)
2022ऑस्ट्रेलिया(66.7),भारत(58.8)
2023ऑस्ट्रेलिया(67.5). दक्षिण अफ्रीका(69.4)
Points Table Pattern

अंक तालिका का पैटर्न (फोटो क्रेडिट AI Generated)

फाइनल में पहुंचने की लिए होना चाहिए 65 जीत प्रतिशत

फाइनल में सबसे कम पॉइंट्स के साथ एंट्री करने वाली टीम भारत ही है। साल 2023 में टीम इंडिया 58.8 जीत प्रतिशत के साथ खिताबी मुकाबले में पहुंचने में सफल रही थी। उस आंकड़े तक पहुंचने के लिए भी भारतीय टीम को 9 में से कम से कम छह मैच जीतने होंगे और बाकी बचे 3 मैच में से एक से ज्यादा हार उसे फाइनल से बाहर कर देगी। साल 2023 के आंकड़े अपवाद की तरह थे लेकिन टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए कम से कम 65 जीत प्रतिशत की जरूरत होगी। इसके लिए भी भारतीय टीम को कम से कम सात मैच जीतने होंगे। वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम अंक तालिका में दो टॉप टीमें हैं। वे इस साल के आखिर में एक-दूसरे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलेंगी। इसलिए औसत पैमाना नीचे आने की संभावना है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article