डार्विन: बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में गुरुवार से शुरू हुए दो मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के पहले ही दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया का हाल बेहाल हो गया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों के सामने कोई कमाल नहीं दिखा सकी और 53 ओवर में 198 रन पर ढेर हो गई। विकेटों की पतझड़ के बीच ऑस्ट्रेलिया का एक छोर अनुभवी स्टीव स्मिथ ने संभाला और वो 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी अर्धशतकीय पारी की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया 198 रन तक पहुंच सका।
लारा और वॉ की बराबरी पर पहुंचे
स्मिथ जब बल्लेबाजी करने उतरे तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 52 रन पर 2 विकेट था। टीम के दोनों ओपनर जैक वेदराल्ड और ट्रेविस हेड पवेलियन लौट गए थे। ऐसे में स्मिथ ने एक छोर संभाल लिया। दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे और स्मिथ अपने जाने पहचाने अंदाज में रन बनाते रहे। उन्होंने अपना अर्धशतक 76 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाने के मामले में ब्रायन लारा और स्टीव वॉ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। टेस्ट क्रिकेट में 50 रन से ज्यादा की तीनों बल्लेबाज साझा रूप से दुनियाभर के बल्लेबाजों में तीसरे पायदान पर काबिज हो गए हैं।
124वें टेस्ट में हासिल की उपलब्धि
बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में बनाया अर्धशतक उनके टेस्ट करियर का 45वां अर्धशतक है। इसके अलावा स्मिथ ने 37 शतक टेस्ट में जड़े हैं। इस तरह उनके नाम टेस्ट इतिहास में पचास रन से ज्यादा की 82 पारियां दर्ज हो गई हैं। ये उपलब्धि उन्होंने करियर के 124वें टेस्ट की 221वीं पारी में हासिल की। वहीं लारा ने 131 टेस्ट की 232 पारी में 34 शतक और 48 अर्शतक सहित पचास रन से ज्यादा की कुल 82 पारियां खेली थीं। स्टीव वॉ ने 168 टेस्ट की 260 पारी में 32 शतक और 50 अर्धशतक सहित पचास रन से ज्यादा की 82 पारी खेली थी। ऑस्ट
सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है वर्ल्ड रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। उन्होनें 51 शतक और 68 अर्धशतक के साथ पचास रन से ज्यादा की 119 पारियां खेली हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर जो रूट(108), जैक कैलिस(103), रिकी पॉन्टिंग(103), राहुल द्रविड़(99), शिव नारायण चंद्रपॉल (96), कुमार संगकारा (90), एलन बॉर्डर(90), एलेस्टर कुक (90), महेला जयवर्धने (84) हैं। इसके बाद स्टीव स्मिथ, स्टीव वॉ और ब्रायन लारा का नंबर आता है।
