दूसरे टी20 के लिए ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान, इस विकेटकीपर को मिला मौका

भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 से पहले बीसीसीआई ने किशन के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया। किशन पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

चोट के कारण ईशान किशन के दूसरे टी20 के बाहर हो जाने के बाद सबके मन में एक ही सवाल था कि उन्हें रिप्लेस कौन करेगा। बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। मेंस सेलेक्शन कमेटी ने दूसरे T20I के लिए कवर के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल कर लिया है। कुशाग्र, जो इंडिया A टीम के साथ न्यूजीलैंड में हैं, दूसरे T20I के लिए इंडिया टीम में शामिल होंगे। BCCI की मेडिकल टीम किशन की प्रोग्रेस पर करीबी नजर रखे हुए है।

Ishan Kishan

ईशान किशन (साभार-X)

कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल जरूर किया गया है, लेकिन प्लेइंग इलेवन में उनके खेलने की संभावना ना के बराबर है। किशन नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हैं और पिछले कुछ महीनों में उन्होंने इसी नंबर पर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, चोट के कारण पहले टी20 मुकाबले में किशन अपने पसंदीदा बल्लेबाजी क्रम पर बैटिंग नहीं कर पाए थे। किशन 3 गेंद में एक रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरे टी20 मुकाबले में किशन की जगह प्लेइंग इलेवन में शिवम दुबे और वैभव सूर्यवंशी के नाम की चर्चा है।

End of Feed