लखनऊ: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। 8 ओवर में उन्होंने 39 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उन्होंने इस दौरान एडेन मार्करम को आउट शानदार तरीके से बोल्ड करके 2019 वर्ल्ड कप की यादें ताजा कर दीं।
पारी के 16वें ओवर में एडने मार्करम को अंदर आती गेंद पर बोल्ड कर दिया। कुलदीप ने ऑफ द स्टंप गेंदबाजी करते हुए ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी जिसे मार्करम अच्छी तरह पढ़ नहीं पाए और गेंद सीधे जाकर स्टंप्स पर लगी। गेंद का टिप्पा मार्करम के बैट के बाहर था और उन्हें अंदाजा नहीं था कि गेंद इतनी ज्यादा स्पिन होकर स्टंप्स पर जा लगेगी।
Absolute Beaut! 🙌 🙌@imkuldeep18 gets Aiden Markram out with a ripper! 👍 👍 #TeamIndiaFollow the match ▶️… t.co/9p3c42W2oG
— ANI (@ANI) Oct 6, 2022
कुलदीप यादव ने अपनी इस गेंद से साल 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में किए मुकाबले की यादें ताजा कर दी। कुलदीप ने अपनी एक ऐसी ही गेंद पर पाकिस्तान के बाबर आजम को बोल्ड कर दिया था। उस गेंद पर बाबर पूरी तरह गच्चा खा गए थे। कुलदीप की इस गेंद ने उस दौरान जमकर सुर्खियां बटोरी थीं।
"Perfect ball, drift and turn."Kuldeep Yadav's dismissal of Babar Azam yesterday was one of the balls of #CWC19 s… t.co/XFwTxC9I85
— ANI (@ANI) Jun 17, 2019
मार्करम भी बाबर आजम की तरफ फ्रंट फुट पर थे और डिफेंड करने के लिए तैयार थे। लेकिन गेंद इतनी ज्यादा टर्न हुई थी जिसके लिए वो कतई तैयार नहीं थे।
