Kuldeep Yadav Shadi Video: कुलदीप यादव की शादी में दिखी 'कुलचा' की जोड़ी, जमकर मौज-मस्ती करते दिखे चहल

Kuldeep Yadav ki Shadi me Yuzvendra Chahal: कुलदीप यादव की शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका से हो रही है। दोनों ने 4 जून, 2025 को लखनऊ में सगाई की थी। कुलदीप और वंशिका दोनों ही कानपुर के रहने वाले हैं। वंशिका ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से पढ़ाई की है। बताया जा रहा है कि वह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं।

Kuldeep Yadav ki Shadi me Yuzvendra Chahal: कुलदीप यादव और वंशिका की शादी पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले मसूरी में हो रही है। मसूरी के सेवॉय होटल में रिश्तेदार और मेहमान जमा हो चुके हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव की शादी के कार्यक्रमों की शुरुआत गुरुवार से हुई। पहले दिन मेहंदी सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसके बाद शुक्रवार को हल्दी सेरमनी हुई। आज 14 मार्च को शादी का आयोजन होना है।

Kuldeep Yadav Shadi

कुलदीप यादव की शादी

देखने को मिली 'कुलचा' की जोड़ी

कुलदीप यादव की शादी में 'कुलचा' की जोड़ी देखने को मिली। इसके कई सारे वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में स्पिनर युजवेंद्र चहल जमकर मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में आप देख सकते हैं कि हल्दी सेरेमनी के दौरान युजवेंद्र चहल अपने दोस्त कुलदीप यादव के गालों पर हल्दी लगा रहे हैं।

End of Feed