BGT 2024-25: तीन महीने पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए कुलदीप यादव, बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को लेकर दिया बड़ा बयान

Border Gavaskar Trophy 2024-25: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ स्पिनर कुलदीप यादव 22 नवंबर 2024 से खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे फिलहाल ऑस्ट्रेलिया मे हैं और वहां पहुंचकर उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।

Border Gavaskar Trophy 2024-25: साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, भारत के स्पिनर कुलदीप यादव विश्व क्रिकेट की दो शक्तियों के बीच होने वाले शानदार क्रिकेट मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं।अपना उत्साह व्यक्त करते हुए, कुलदीप ने कहा कि - 'यहां क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्यालय और प्रतिष्ठित एमसीजी में होना बहुत अच्छा है। मैं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का इंतजार कर रहा हूं और हम इस साल ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शानदार क्रिकेट मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।'

kuldeep yadav mcg

कुलदीप यादव (फोटो- Instagram)

कुलदीप यादव ने भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के अटूट समर्थन को भी स्वीकार करते हुए कहा, “भारत के क्रिकेट प्रशंसक हमेशा दुनिया भर में टीम का समर्थन करते हैं, और मुझे विश्वास है कि वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बड़ी संख्या में आएंगे, खासकर बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान। "

End of Feed