IPL 2024: कुलदीप की चोट ने बढ़ाई दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किल, मिस कर सकते हैं मुंबई के खिलाफ मैच

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2024, 06:18 PM IST

Kuldeep Yadav injury: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में लगातार खराब प्रदर्शन कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव की चोट गंभीर नजर आ रही है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है।

Kuldeep Yadav injury: भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ‘ग्रोइन’ चोट से उबर रहे हैं और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स टीम प्रबंधन द्वारा एहतियात के तौर पर मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में आराम की सलाह दी गयी है।बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप को दिल्ली कैपिटल्स के जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सत्र के दूसरे मैच में चोट लग गयी थी जिसमें टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

Kuldeep Yadav

कुलदीप यादव (फोटो- bcci/ipl)

इससे इस 29 वर्षीय खिलाड़ी को अगले मुकाबलों के लिए बाहर रहने के लिए बाध्य होना पड़ा जिसमें अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अंतिम एकादश में वापसी की।आईपीएल के एक सूत्र से जब कुलदीप की हालत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पीटीआई से कहा है कि उन्हें मैच फिट होने के लिए कुछ समय लगेगा।

End of Feed