भारत-इंग्लैंड दूसरे टेस्ट में अंग्रेजों से निपटने की खास योजना है तैयार, भरत ने किया खुलासा

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 1, 2024, 04:53 PM IST

KS Bharat, IND vs ENG 2nd Test: केएस भरत ने गुरुवार को कहा कि चोटों से प्रभावित भारतीय खेमे में कोई हड़बड़ाहट नहीं है और घरेलू टीम ने यहां दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के आक्रामक रवैये से निपटने के लिए नयी योजना बनायी है जिसमें जरूरत पड़ने पर स्वीप शॉट लगाना भी शामिल है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024
  • दूसरे टेस्ट की बारी, टीम इंडिया की मजबूत तैयारी
  • विकेटकीपर केएस भरत ने किया रणनीति का खुलासा

IND vs ENG 2nd Test: विकेटकीपर केएस भरत (KS Bharat) ने गुरुवार को कहा कि चोटों से प्रभावित भारतीय खेमे में कोई हड़बड़ाहट नहीं है और घरेलू टीम ने यहां दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के आक्रामक रवैये से निपटने के लिए नयी योजना बनायी है जिसमें जरूरत पड़ने पर स्वीप शॉट लगाना भी शामिल है। भरत अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेलेंगे। उन्होंने कहा कि टीम ने श्रृंखला के शुरूआती मैच में रही अपनी खामियों पर काम किया है जिसमें इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए 28 रन से जीत दर्ज की थी।

KS Bharat

केएस भरत (AP)

ओली पोप की अगुआई में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने स्वीप और रिवर्स स्वीप शॉट खेलकर भारतीय स्पिनरों का आराम से सामना किया। शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले टेस्ट में उनके इसी जज्बे से खेलना जारी रखने की उम्मीद है। भरत ने मैच पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘वे काफी अच्छा खेले। श्रेय उनको दिया जाना चाहिए। ओली पोप ने वास्तव में काफी अच्छे शॉट खेले। ’’

End of Feed