'2024 टी20 वर्ल्‍ड कप में इस खिलाड़ी को बनाना चाहिए भारत का कप्‍तान', पूर्व चयनकर्ता ने दिया अहम सुझाव

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 14, 2022, 04:53 PM IST

K Srikkanth advice to India cricket team: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता कृष्‍णमचारी श्रीकांत ने कहा कि हार्दिक पांड्या को भारतीय टी20 टीम का पूर्णकालिक कप्‍तान नियुक्‍त करना चाहिए। श्रीकांत ने साथ ही कहा कि प्रबंधन को 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए दोबारा टीम बनाने पर ध्‍यान देना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीकांत ने कहा कि भारत को टी20 में अधिक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर्स की जरूरत
  • श्रीकांत ने कहा कि न्‍यूजीलैंड दौरे से भारत को 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप की तैयारी शुरू करना चाहिए
  • भारतीय टीम के न्‍यूजीलैंड दौरे की शुरूआत 18 नवंबर से होगी

नई दिल्‍ली: 1983 वर्ल्‍ड चैंपियन भारतीय टीम (India Cricket team) के सदस्‍य कृष्‍णमचारी श्रीकांत (Krishamachari Srikkanth) ने कहा कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को पूर्णकालिक भारतीय टी20 टीम का कप्‍तान बनाना चाहिए और प्रबंधन को 2024 टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए दोबारा टीम बनाने पर ध्‍यान देना चाहिए।

भारतीय क्रिकेट टीम (स्रोत - एपी)

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम का सफर टी20 वर्ल्‍ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के सेमीफाइनल में समाप्‍त हुआ। भारतीय टीम को इंग्‍लैंड के हाथों 10 विकेट की शर्मनाक शिकस्‍त झेलनी पड़ी। इस हार के बाद रोहित शर्मा की कप्‍तानी पर सवाल खड़े होने लगे और कप्‍तान बदलने व युवाओं को मौका देने की मांग जोरों पर हैं।

End of Feed