LIVE

KKR vs PBKS Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ KKR vs PBKS मैच, बिना जीते खुला कोलकाता का खाता

KKR vs PBKS Highlights: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया, जिससे दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। केकेआर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी शुरू की और 3.4 ओवर में 25/2 का स्कोर बना लिया था। तभी बारिश शुरू होकर तेज हो गई और खेल रोकना पड़ा। कप्तान अजिंक्य रहाणे (8*) और अंगकृष रघुवंशी (7*) क्रीज पर थे। पंजाब के जेवियर बार्टलेट ने फिन एलेन और कैमरन ग्रीन को आउट कर शुरुआती झटके दिए। ग्रीन का खराब फॉर्म जारी है, जबकि केकेआर की जीत का इंतजार भी जारी है।
KKR vs PBKS Highlights: बारिश के कारण रद्द हुआ KKR vs PBKS मैच, बिना जीते खुला कोलकाता का खाता
KKR vs PBKS Highlights: बारिश के कारण पंजाब और कोलकाता का मैच रद्द हो गया। इसके साथ ही दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल में बिना जीते कोलकाता का खाता खुल गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर जब 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बना चुकी थी, तब हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जो बाद में तेज बारिश में बदल गई। बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब कप्तान अजिंक्य रहाणे आठ जबकि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी सात रन बनाकर खेल रहे थे।

पंजाब की ओर से जेवियर बार्टलेट ने दूसरे ओवर में दो विकेट झटक लिए। बार्टलेट ने सलामी बल्लेबाज फिन एलेन (06) और कैमरन ग्रीन (04) को तीन गेंद के भीतर आउट करके नाइट राइडर्स को दोहरा झटका दिया। दोनों ही बल्लेबाजों ने विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को कैच थमाए।

ग्रीन 25.20 करोड़ रुपये की कीमत के साथ सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं लेकिन उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा। इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो रन बनाए थे। नाइट राइडर्स की टीम अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है। संयोग से पिछले सत्र में भी ईडन गार्डन्स में नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच हुआ मैच (26 अप्रैल को) बारिश की वजह से प्रभावित हुआ था और दोनों टीम को एक-एक अंक बांटना पड़ा था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाले पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 201 रन बनाए थे जिसके बाद नाइट राइडर्स ने जब बिना कोई विकेट खोए सात रन बनाए थे तो बारिश आ गई और मैच रद्द हो गया।


Kolkata knight Riders vs Punjab kings Players (आज के मैच में प्लेइंग इलेवन)

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन (KKR Playing XI)
केकेआर की प्लेइंग इलेवन- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरॉन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन (PBKS Playing XI)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
Apr 6, 2026 | 11:02 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: रद्द हुआ केकेआर बनाम पंजाब का मैच

बारिश के कारण पंजाब और कोलकाता का मैच रद्द हो गया। इसके साथ ही दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। इसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल में बिना जीते कोलकाता का खाता खुल गया।
Apr 6, 2026 | 10:36 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मैच नहीं हुआ तो क्या होगा

अगर 5-5 ओवर का मैच भी नहीं हो सका तो दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट मिल जाएंगे। इस तरह कोलकाता का बिना एक भी मुकाबला जीते खाता खुल जाएगा। यह दोनों टीमों का तीसरा मुकाबला है।
Apr 6, 2026 | 10:32 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता में रुकी बारिश

कोलकाता में बारिश रुक गई है, लेकिन अब भी मैच शुरू होने और पिच तैयार करने में आधे घंटे का वक्त लगेगा। 5-5 ओवर के लिए कटऑफ टाइम में अब भी 46 मिनट का वक्त है।
Apr 6, 2026 | 10:12 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: अब भी हो रही है बारिश

ईडन गार्डन्स में मौसम की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। स्टेडियम में लगातार बारिश हो रही है और खेल के दोबारा शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे प्रशंसकों के लिए स्थिति निराशाजनक बनी हुई है।
Apr 6, 2026 | 09:24 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: 11. 14 के मैच का कट ऑफ टाइम

5-5 ओवर के मैच का कट ऑफ टाइम 11 बजकर 14 मिनट है। तब तक अगर बारिश नहीं रुकती है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिए जाएंगे।
Apr 6, 2026 | 09:11 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: मैच रुकने के बाद भी मैच शुरू होने में लगेगा वक्त

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश रात 10 बजे तक रुक जाएगी, इसलिए खेल शुरू होने के लिए हमें तब तक इंतजार करना होगा।" - शायद थोड़ा और इंतजार करना पड़े क्योंकि पिच की सफाई में थोड़ा समय लग सकता है...
Apr 6, 2026 | 08:59 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता में बारिश के साथ हवा भी तेज

"बारिश के साथ-साथ कोलकाता में अब तेज हवा भी चल रही है। हवा इतनी तेज है कि उसने कुछ कवर को अपनी जगह से हटा दिया है। ग्राउंड स्टाफ उन्हें वापस लगाने में जुटे हुए हैं। 9.10 तक नहीं कटेंगे ओवर।
Apr 6, 2026 | 08:50 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश अब भी जारी

बारिश अभी भी जारी है और अब इतनी तेज़ हो गई है कि लोगों को छुपना पड़ रहा है। अगर बारिश रुक भी गई तो शुरू होने में आधे घंटे का वक्त लगेगा। ऐसे में एक छोटा मैच हो सकता है। ओवर कटने शुरू हो जाएंगे।
Apr 6, 2026 | 08:46 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: नहीं रुकी है बारिश

कोलकाता में अब भी बारिश हो रही है। मैदान पर कवर्स लगे हुए हैं। 10.46 है आखिरी कट ऑफ टाइम।
Apr 6, 2026 | 08:27 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: फिर से ढका गया मैदान

पूरा मैदान (फिर से) ढक दिया गया है। दोनों अंपायर भारतीय समयानुसार रात 8:45 बजे निरीक्षण करेंगे। इसके बाद फैसला किया जाएगा कि दोबारा मैच कब शुरू होगा?
Apr 6, 2026 | 08:14 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता से आई अच्छी खबर

कोलकाता में बारिश थम चुकी है। कवर्स हटाए जा रहे हैं। उम्मीद है जल्द मुकाबला शुरू होगा। मैच रोके जाने तक केकेआर ने 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं।
Apr 6, 2026 | 08:01 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: इस सीजन पहली बार मैच देखने पहुंचे किंग खान

Apr 6, 2026 | 07:58 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता में बारिश

बारिश के कारण पिच को पूरी तरह से कवर कर लिया गया। पहले ही मैच के दौरान बारिश का अनुमान लगाया गया था। आखिरी कट ऑफ टाइम 10 बजकर 46 मिनट है। अगर बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है तो दोनों टीमों को एक-एक दिए जाएंगे।
Apr 6, 2026 | 07:50 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश के कारण रुका मैच

3.4 ओवर में कोलकाता ने 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं, फिलहाल बारिश के कारण मैच रोक दिया गया है। रहाणे 8 और रघुवंशी 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
Apr 6, 2026 | 07:42 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता की मुश्किलें बढ़ी

कोलकाता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक ही ओवर में उसने फिन एलन और कैमरन ग्रीन का विकेट गंवा दिया। ग्रीन 4 रन बनाकर बार्टलेट का शिकार बने।
Apr 6, 2026 | 07:40 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता ने पहला विकेट गंवा दिया

12 रन के स्कोर पर कोलकाता ने अपना पहला विकेट गंवा दिया। फिन एलन 6 रन बनाकर जेवियर बार्टलेट का शिकार बने।
Apr 6, 2026 | 07:37 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पहले ओवर में बने 12 रन

पहले ओवर में कोलकाता ने 12 रन बना लिए। रहाणे और फिन एलन दोनों 6-6 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले ओवर में दो चौके लगे।
Apr 6, 2026 | 07:32 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: केकेआर की बल्लेबाजी शुरू

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनने वाली कोलकाता ने बैटिंग की शुरुआत कर दी है। रहाणे और फिन एलन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं जबकि पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं।
Apr 6, 2026 | 07:30 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आज के मैच में केकेआर के इंपैक्ट प्लेयर

आज के मैच में कोलकाता के इंपैक्ट प्लेयर ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी और सौरभ दुबे हैं।
Apr 6, 2026 | 07:12 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: दो बदलाव के साथ उतरी है केकेआर

केकेआर की प्लेइंग इलेवन- कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरॉन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
Apr 6, 2026 | 07:10 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: बिना बदलाव के उतरी है पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
Apr 6, 2026 | 07:06 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: टॉस के वक्त क्या बोले रहाणे

हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। विकेट अच्छा दिख रहा है, थोड़ा सूखा है लेकिन कुल मिलाकर बहुत अच्छा विकेट है और घास भी थोड़ी कम है। बात बस विश्वास और आत्मविश्वास की है। हमें पूरा भरोसा है। दो बदलाव मजबूरी में किए हैं। वरुण चक्रवर्ती पिछले मैच में कैच लेते समय चोटिल हो गए थे और नरेन बीमार हैं। पॉवेल और सैनी टीम में हैं।
Apr 6, 2026 | 07:05 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता ने जीता टॉस

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज के मैच में केकेआर दो बदलाव के साथ खेल रही है। वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन दोनों आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। नवदीप सैनी और रोवमैन पॉवेल की एंट्री हुई है।
Apr 6, 2026 | 06:45 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आईपीएल से बाहर हो चुके हर्षित राणा रहेंगे ईडेन गार्डन्स में मौजूद

Apr 6, 2026 | 06:42 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: ईडेन गार्डन्स के बाहर फैंस का जमावड़ा

Apr 6, 2026 | 06:37 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: फिलहाल कोलकाता में नहीं हो रही है बारिश

फिलहाल कोलकाता में बारिश नहीं हो रही है। दोनों टीम मैदान पर पहुंच चुकी है। पंजाब जीत कर यहां पहुंची है जबकि कोलकाता घर पर अपना पहल मुकाबला गंवा चुकी है।
Apr 6, 2026 | 06:22 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: कोलकाता में पंजाब के आंकड़े चिंता का सबब

ईडन गार्डन्स में पीबीकेएस का जीत अनुपात 0.44 (चार जीत, नौ हार और एक रद्द मैच) है, जो यूएई के मैदानों सहित किसी भी मैदान पर उनका दूसरा सबसे कम है, जहां उन्होंने कम से कम दस आईपीएल मैच खेले हैं।
Apr 6, 2026 | 06:06 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: चहल से रहना होगा सावधान

अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह के खिलाफ चहल का प्रदर्शन शानदार रहा है। चहल ने रहाणे को 45 गेंदों में मात्र 46 रन दिए हैं और चार बार आउट किया है, जबकि रिंकू को उन्होंने दो बार आउट करते हुए 19 गेंदों में सिर्फ 15 रन दिए हैं।
Apr 6, 2026 | 06:04 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: पिछले 5 मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी

पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी रहा है। 5 में से 3 मुकाबला पंजाब ने जीते हैं जबकि दो मुकाबला कोलकाता के नाम रहा है। इस बार भी पंजाब किंग्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है।
Apr 6, 2026 | 05:57 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: स्पिनरों का रहेगा बोलबाला

आज के मैच में स्पिनरों का बोलबाला रहेगा। सुनील नरेन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 35 जबकि युजवेंद्र चहल ने कोलकाता के खिलाफ 33 विकेट चटकाए हैं। इन दोनों की गेंदबाजी पर काफी कुछ निर्भर करेगा।
Apr 6, 2026 | 05:49 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: गेंदबाजी की समस्या से जूझ रही है केकेआर

कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम खराब गेंदबाजी से गुजर रही है। पहले मुकाबले में उसके गेंदबाजों ने मुंबई को 224 रन बनाने दिए और फिर दूसरे मैच में हैदराबाद के सामने 226 रन खाए।
Apr 6, 2026 | 05:32 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: अय्यर की कप्तानी में है दम

अय्यर ने 2025 में अपनी अगुआई में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाकर खुद को साबित किया है और तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (2020), नाइट राइडर्स (चैंपियन 2024) और पंजाब किंग्स (2025) को फाइनल तक पहुंचाने वाले पहले कप्तान बने।
Apr 6, 2026 | 05:30 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आज के मैच में इन खिलाड़ियों पर नजर

आज की मेजबान टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) से अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी, जबकि रिंकू सिंह (Rinku Singh), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy), कूपर कॉनली (Cooper Connolly) सुनील नरायन (Sunil Narain) और फिन एलन (Finn Allen) के साथ-साथ ओपनर टिम साइफर्ट (Tim Seifert) पर भी सबकी नजरें रहेंगी।
Apr 6, 2026 | 05:10 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: ईडेना गार्डन्स के आंकड़े

ईडन गार्डन मैदान में आईपीएल के अब तक कुल 101 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जहां चेज करने वाली टीमों ने 57 मैच जीते हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 43 मैचों में जीत दर्ज की है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 रन है। यह वही मैदान है, जहां एक बार 262 रनों का लक्ष्य भी चेज हुआ है।
Apr 6, 2026 | 05:03 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: तैयार है ईडेन गार्डन्स

Apr 6, 2026 | 04:59 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: क्या कहती है आज के मैच की पिच रिपोर्ट

इस ग्राउंड की पिच हमेशा से बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती आई है और मौजूदा सीजन भी इससे कुछ अलग नहीं रहा है। ईडन गार्डन्स की बाउंड्री काफी छोटी हैं, जिससे बल्लेबाज जमकर चौके-छक्के लगाते हैं। यहां की आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिससे गेंद एक बार गैप में निगल जाने के बाद सीधा बाउंड्री लाइन पर पहुंचकर ही रुकती है।
Apr 6, 2026 | 04:57 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आज के मैच में अगर बारिश हुई तो क्या होगा

आज के मैच में बारिश का साया है। अगर बारिश के कारण मुकाबला नहीं खेला जा सका तो दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिए जाएंगे। कम से कम 5-5 ओवर का मैच कराया जा सकता है, जिसके शुरू होने की आखिरी कटऑफ टाइम 10 बजकर 46 मिनट है।
Apr 6, 2026 | 04:49 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आज के मैच में उपलब्ध रहेंगे हर्षित राणा

आज के मुकाबले में चोटिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा मौजूद रहेंगे। वह चोट के कारण पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। वह अपनी टीम को केवल चीयर करने ईडेन गार्डन्स पहुंचेंगे। केकेआर दो मुकाबला हार चुकी है और उसकी नजर पहली जीत पर टिकी है।
Apr 6, 2026 | 04:40 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

कोलकाता और पंजाब की टीमों के आईपीएल इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े देखें तो अब तक इन दोनों टीमों के बीच 35 मैच हो चुके हैं जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 21 बार पंजाब को शिकस्त दी है। वहीं, पंजाब की टीम अब तक कोलकाता के खिलाफ सिर्फ 13 मैच ही जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा रहा था।
Apr 6, 2026 | 04:37 PM IST

KKR vs PBKS, आईपीएल लाइव क्रिकेट स्कोर: आज के मैच में बारिश का साया, आखिरी कट ऑफ टाइम है 10 बजकर 46 मिनट

राज्य में रविवार से बृहस्पतिवार तक बारिश और तूफान के दौर चल सकते हैं जिनमें ओले और बिजली गिरने का अनुमान है। इस दौरान मंगलवार और बुधवार को तेज बारिश हो सकती है। ’’रविवार को बारिश के कारण दोनों टीमों को अभ्यास सत्र रद्द करना पड़ा। ईडन गार्डन्स का आउटफील्ड ढक दिया गया और मैदान में कई जगह पानी जमा हुआ दिखाई दिया। पांच-पांच ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम रात 10 बजकर 46 मिनट है।