Explained: जानिए दक्षिण अफ्रीका ODI-T20 सीरीज से क्यों हटे रोहित, विराट और शमी

Why Rohit Sharma Virat Kohli not in IND vs SA White ball series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टी20 और वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली नजर नहीं आने वाले हैं।

Why Rohit Sharma Virat Kohli not in IND vs SA White ball series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टी20 वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा चुका है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को टी20 और वनडे सीरीज में आराम दे दिया गया है। जिसके बाद बीसीसीआई ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। कोहली-रोहित के अलावा मोहम्मद शमी भी टीम का हिस्सा नहीं है।

बीसीसीआई द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने बीसीसीआई से व्हाइट बॉल सीरीज में आराम की मांग की थी और इसी को बोर्ड ने मंजूरी दे दी है और दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दे दिया है। वहीं मोहम्मद शमी फिलहाल चोटिल हैं और मेडिकल ट्रिटमेंट ले रहे हैं। वे फिट होने पर ही टीम में वापसी करेंगे।

End of Feed