क्रिकेट

IPL EXCLUSIVE: जो ठाना वो करके दिखाया, पढ़िए 11 साल बाद आईपीएल में लौटे हरप्रीत से खास बातचीत

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 25, 2023, 04:14 PM IST

Harpreet Singh Bhatia Exclusive Interview: पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज हरप्रीत सिंह भाटिया ने करीब एक दशक के बाद आईपीएल में धमाकेदार वापसी की है। आईपीएल में वापसी करने के बाद हरप्रीत ने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बीतचीज में दिल खोलकर अपनी बातें सामने रखी और सभी सवालों के जवाब दिए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

Image

पंजाब किंग्स के हरप्रीत सिंह भाटिया से खासब बातचीत।

Photo : Times Now Digital

Harpreet Singh Bhatia Exclusive Interview: फटाफट क्रिकेट यानी की आईपीएल का सीजन चल रहा है। इस लीग से ज्यादा दिन दूर रहने के बाद वापसी करना मुश्किल ही नहीं नामुमिकन सा है। लेकिन छत्तीसगढ़ के हरप्रीत सिंह भाटिया ने यह कारनामा कर दिखाया है। 31 साल के हरप्रीत ने 10 साल 332 दिन के बाद आईपीएल में वापसी कर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। वे इस सीजन से पहले 2012 में अपना आईपीएल का आखिरी मुकाबला खेलते दिखे थे। पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए हरप्रीत ने आईपीएल के 16वें सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शानदार कमबैक किया। इस मुकाबले में उन्होंने 100 की स्ट्राइक रेट से 22 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 22 रन की पारी खेलकर टीम को जीत के करीब ले गए और टीम को इस मुकाबले में जीत भी मिली। हालांकि, सीजन के दूसरे मुकाबले में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ उन्होंने शानदार शुरुआत की, लेकिन वे महज 13 रन पर रन आउट हो गए। इसके बाद तीसरे मुकाबले में कप्तान सैम कुरेन के साथ शानदार साझेदारी कर टीम के स्कोर को 175 के पार पहुंचाया। इस मुकाबले में हरप्रीत ने 146.2 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 41 रन की शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में भी पंजाब की टीम ने जीत हासिल की थी। पेश है पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज हरप्रीत सिंह भाटिया से खास बातचीत के अंश...

प्र. आप आईपीएल में एक दशक के बाद खेलने उतरे। जब आप मैदान पर आए तो आपके मन में क्या चल रहा था?

हरप्रीत- कुछ खास तो नहीं चल रहा था। लेकिन यह जरूर चल रहा था कि मैं पहले से ही यहां से तालुक रखता हूं। कुछ नेक चीज पहले मिल जाती है और कुछ लेट मिलती है। मुझे भरोसा था। मैं इतने दिनों से खेल रहा हूं तो मुझे पूरा भरोसा था कि आज नहीं तो कल आईपीएल में जरूर वापसी करुंगा और वो कर के दिखाया। इस दौरानें छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी ने अच्छा किया है।

प्र. मौजूदा सीजन के पहले मैच से आप टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका निभा रहे हैं?

हरप्रीत- यह एकदम सही है। तीन मैचों में से दो मैच में ऐसा हुआ है। टीम के 30 रन पर 3 विकेट या 40 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे। इस स्थिति में मुझे मैदान पर जाने का मौका मिला। मुझे इसी चीज के लिए खिलाया जा रहा है। पावर प्ले खत्म होने के बाद सारे खिलाड़ी बाउंड्री के करीब चले जाते हैं। मेरी रनिंग बिटवीन द विकेट काफी अच्छी है और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ मैं अच्छी खेलता हूं। इसलिए मुझे उस स्पॉट पर बल्लेबाजी करने के लिए भेज रहे हैं।

प्र. आप कठिन स्थिति से टीम को कैसे बाहर निकालते हैं?

हरप्रीत- मैं घरेलू क्रिकेट में स्पिनर्स के लिए अच्छा खेलता हूं। मेरी पूरी कोशिश रहती है कि मैं टीम को छठे ओवर से लेकर 15वें ओवर तक ले जाऊं। कई बार जल्द विकेट गिर जाते हैं तो मुझे पावर प्ले में बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर आना पड़ता है। उस दौरान भी मेरी यही कोशिश रहती है कि मैं टीम को 15वें ओवर तक ले जाऊं, ताकि जितेश शर्मा और शाहरुख फ्री होकर बल्लेबाजी कर सकें।

प्र. आपके फैन आपका अगला अर्धशतक कब देख पाएंगे?

हरप्रीत- मेरी पूरी कोशिश है। मैंने सीजन के पहले मैच में 22 रन की पारी खेली। दूसरे मैच में दुर्भायपूर्ण रन आउट हो गया, लेकिन तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 41 रन की पारी खेली। अगले मैच में कुछ अच्छा करने की कोशिश करूंगा। मैं आपको बता दूं कि मैं काफी कॉन्फिडेंस फील कर रहा हूं तो लखनऊ और आरसीबी के खिलाफ खेलने के बाद मेरा कॉन्फिडेंस और मजबूत हुआ है। यही वजह है कि मैं मुंबई के खिलाफ बिना डरे अच्छे से बल्लेबाजी कर पाया। हां, यह जरूर है कि मैं अर्धशतक से चूक गया।

प्र. नेट प्रैक्टिस के दौरान आप किस चीज पर ज्यादा फोकस करते हैं?

हरप्रीत- नेट प्रैक्टिस के दौरान मेरा फोकस बेसिक पर रहता है। अगर मेरा बेसिक क्लियर रहेगा, तभी मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा। मैच के दौरान बिना कन्फ्यूजन के खेला काफी महत्वपूर्ण होता है। अगर मैच के दौरान आपके दिमाग में कन्फ्यूजन रहेगा तो आप काफी स्ट्रगल करेंगे। इसलिए मैं 99 प्रतिशत तक बेसिक पर फॉलो करते हैं। इसके बाद ही मैं कुछ नया करने का सोच पाता हूं।

प्र. मुंबई के खिलाफ अर्शदीप ने स्टंप तोड़ प्रदर्शन किया था। इसको लेकर आपका क्या कहना है?

हरप्रीत- अर्शदीप ने मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। वह ओवर काफी महत्वपूर्ण ओवर था। जिस मैदान पर 200+ रन बन रहे हैं वहां अंतिम ओवर में 16 रन बनाना भी कठिन हो जाता है। इससे पहले अर्शदीप ने सूर्यकुमार को आउट किया, जो कि मैच का टर्निंग प्वाइंट था। अर्शदीप का जो टैग है वह कर के दिखाया। वहीं टीम के हर खिलाड़ी का जिस पार्ट में तो काम था वह कर के दिखाया। अवे मैच में हमने मुंबई को उसके घर में हराया यह अच्छी चीज है। इससे टीम का कॉन्फिडेंस और मजबत हुआ है।

प्र. पंजाब के कप्तान शिखर धवन की वापसी कब तक होगी?

हरप्रीत- शिखर धवन की वापसी जल्द होगी। हालांकि वे स्ट्रगल कर रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ चोटिल हो गए थे। वे रिकवर कर रहे हैं। उनको पांच दिन का गैप मिला है। इसके बाद कुछ पॉजिटिव खबर आने की उम्मीद है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article