स्पोर्ट्स

Women's World Boxing Championship 2023: स्वीटी ने भी जड़ी गोल्डन पंच, बनीं भारत की सातवीं वर्ल्ड चैंपियन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 12, 2023, 12:55 PM IST

भारत का स्वीटी बूरा ने नई दिल्ली में चल रही महिलाओं की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 81 किग्रा भारवर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Image

स्वीटी बूरा

Photo : Twitter

नई दिल्ली: भारत ने अपनी मेजबानी में आयोजित हो रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शनिवार को दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। भारत के लिए दिन का पहला गोल्ड नीतू गंघास ने 48 किग्रा भारवर्ग में जिताया। वहीं दूसरा पदक 81 किग्रा भार वर्ग में स्वीटी बूरा ने दिलाया। स्वीटी ने फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज को मात दी। ये उनका वर्ल्ड चैंपियनशिप में दूसरा पदक है। इससे पहले साल 2014 में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था। इसके साथ ही स्वीटी वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली सातवीं भारतीय महिला बॉक्सर बन गई हैं।

खत्म हुआ 9 साल लंबा इंतजार

स्वीटी बूरा ने विरोधी मुक्केबाज को 3-2 के अंतर से मात दी। इसके साथ ही उनका नाम भी भारत के लिए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली सातवीं भारतीय बन गई हैं। स्वीटी का साल 2014 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना फाइनल में टूट गया था। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्हें 9 साल लंबा इंतजार करना पड़ा। 21 साल की उम्र में स्वीटी पहली बार फाइनल में पहुंची थीं और वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना उम्र के तीसवें पड़ाव में आकर पूरा हुआ है।

स्वीटी से पहले ये भारतीय जड़ चुके हैं गोल्डन पंच

स्वीटी से पहले एमसी मैरीकॉम छह बार(2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018) , सरिता देवी (2006), जेनी आर एल (2006), लेखा केसी (2006) और निखत जरीन (2022), नीतू गंघास(2023) वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article