अब मनमाफिक होगी पिचें, जानें 'हाइब्रिड पिच' से कितना बदल जाएगा क्रिकेट

  • Agency by: भाषा
  • Updated May 6, 2024, 05:53 PM IST

Hybrid Pitch: कप्तान की कोशिश रहती है कि जब वह अपने घरेलू मैदान पर खेले तो पिच उनके हिसाब से रहे। लेकिन कई बार मौसम और जगह बदलने से यह हो नहीं पाता है, लेकिन अब इसे संभव बनाएगा हाइब्रिड पिच, जिसके आने से कप्तान की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • धर्मशाला में हाइब्रिड पिच का अनावरण
  • हाइब्रिड पिच के आने से बदल जाएगा क्रिकेट
  • मौसम और जगह बदलने पर भी पिच होगी मनमाफिक

Hybrid Pitch: क्रिकेट के खेल में नयी खोज और तकनीक से कई बदलाव आने के बावजूद पिच की तैयारी पारंपरिक ही रही है लेकिन अब ‘हाइब्रिड पिचों’ की शुरुआत ने इसमें भी धीरे-धीरे ही सही, बड़े बदलाव के संकेत दे दिये हैं। ब्रिटेन स्थित हाइब्रिड पिच निर्माता ‘एसआईएसग्रास’ इस नवाचार में सबसे आगे है और कंपनी के लिए सबसे बड़ी चुनौती किसी मैच के दौरान इस तरह की पिचों पर खेलने की परिस्थितियों के स्तर को बरकरार रखने की होगी।

HPCA Dharamshala

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम (साभार -X)

‘एसआईएसग्रास’ ने हालांकि इस कार्य को पूरा करने में विश्वास व्यक्त किया। भारत में हालांकि अलग तरह की चुनौती है जहां एक शहर से दूसरे शहर के मौसम और परिस्थितियों में बड़ा बदलाव होता है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और अब एसआईएसग्रास के अंतरराष्ट्रीय बिक्री निदेशक पॉल टेलर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आप (हाइब्रिड पिच पर) खेलने की परिस्थितियों को नियंत्रित कर सकते हैं क्योंकि वे मौलिक रूप से नहीं बदलते हैं। आप पिच में नमी की मात्रा को नियंत्रित कर सकते हैं।’’

End of Feed