अदब से हराने के बाद केएल राहुल ने धोनी को दिया सम्मान, दिल जीत लेगा ये Video

KL Rahul removes hat in respect for MS Dhoni: धोनी को फैंस को सम्नान देते ही हैं साथ ही विपक्षी कप्तानों और खिलाड़ियों द्वारा भी उन्हें खूब इज्जत दी जाती है। इसका एक नजारा लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के बाद भी देखा गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ सुपर जायंट्स ने सीएसके को हराया
  • एमएस धोनी ने खेली शानदार पारी
  • केएल राहुल ने दिया सम्मान

KL Rahul removes hat in respect for MS Dhoni: एमएस धोनी आईपीएल में जहां भी खेलते हैं उन्हें जो प्यार और सम्मान मिलता है वह किसी से कम नहीं है। विपक्षी टीमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच को अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए भी धोनी के कारण ही बाहर का मैच मानती है। धोनी को फैंस को सम्नान देते ही हैं साथ ही विपक्षी कप्तानों और खिलाड़ियों द्वारा भी उन्हें खूब इज्जत दी जाती है। इसका एक नजारा लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के बाद भी देखा गया।

KL Rahul MS Dhoni

केएल राहुल एमएस धोनी (फोटो- X)

इस बार इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 मैच के दौरान केएल राहुल का इशारा धोनी के लिए था। शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन में एलएसजी ने सीएसके को 8 विकेट से हरा दिया, इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए लाइन में खड़े हो गए, जो हर क्रिकेट मैच के बाद बिल्कुल सामान्य दृश्य था। लेकिन जब राहुल और धोनी हाथ मिलाने के लिए आमने-सामने आए तो जो हुआ वो क्रिकेट के मैदान पर अक्सर देखने को नहीं मिलता।

End of Feed