'कॉफी विद करन' विवाद पर सालों बाद केएल राहुल ने तोड़ी चुप्पी, उस अनुभव को बताया बेहद डरावना

केएल राहुल ने 5 साल बाद कॉफी विद करन शो विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए उसके असर के बारे में चर्चा करते हुए कहा है कि उस विवाद ने उन्हें काफी बदल दिया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • साल 2019 में हुआ था कॉफी विद करन शो विवाद
  • हार्दिक और राहुल के शो को बताया गया था सैक्सिस्ट
  • शो के बाद टीम से निलंबित हो गए थे दोनों खिलाड़ी

नई दिल्ली: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने ‘कॉफी विद करन’ विवाद के खुद पर हुए असर के बारे में कहा कि इससे वह बहुत डर गये थे और इसने उन्हें काफी बदल दिया। पांच साल पहले राहुल और टीम के साथी क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर के ‘टॉक शो’ में महिलाओं के बारे में टिप्पणी करने के बाद देश भर में आक्रोश का सामना करना पड़ा था।

KL Rahul Hardik Pandya

केएल राहुल और हार्दिक पांड्या

कॉफी विद करन शो के बाद राहुल हुए सस्पेंड

इस शो में की गई टिप्पणी से सोशल मीडिया पर कोहराम मच गया जिससे इन दोनों खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला से पहले निलंबित कर दिया गया। राहुल ने निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में कहा,'यह इंटरव्यू एक अलग दुनिया था। इसने मुझे बदल दिया। पूरी तरह से बदल दिया।'

End of Feed