वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की फिटनेस को लेकर जो अपडेट सामने आई है, उसने टीम की चिंता बढ़ा दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल 30 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।राहुल ने जांघ की सर्जरी कराई थी जबकि अय्यर ने स्ट्रेस फ्रैक्चर को ठीक करने के लिए अपनी पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी कराई थी। सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल के श्रीलंका में होने वाले एशिया कप में नहीं खेलने की पूरी संभावना है, क्योंकि उन्हें अपनी हैमस्ट्रिंग चोट से उबरने में और अधिक समय लगेगा। एक दिन पहले राहुल की ट्रेनिंग करते हुए वीडियो सामने आई थी, जिसने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी थी, लेकिन अब इस अपडेट से चिंता बढ़ गई हैं।
केएल राहुल और श्रेयस अय्यर (साभार-Twitter)
