विवादित चैट पर डिनर का मरहम, राहुल और गोयनका की फोटो वायरल

हैदराबाद के खिलाफ मैच में करारी हार झेलने के बाद लखनऊ टीम के मालिक और केएल राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में गोयनका काफी गुस्से में नजर आ रहे थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल और गोयनका की तस्वीर वायरल
  • राहुल-गोयनका की डिनर पार्टी
  • संजीव गोयनका की डिनर पॉलिटिक्स

हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच के बाद केएल राहुल और संजीव गोयनका का जिस तरह का वीडियो वायरल हुआ, उसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया। इस वीडियो के बाद फैंस केएल राहुल के सपोर्ट में उतर गए थे कि टीम के मालिक को इस तरह से अपने कप्तान के साथ पेश नहीं आना चाहिए। लेकिन अब इन दोनों का एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वारयर फोटो में यह दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर लखनऊ टीम के मालिक ने डिनर पार्टी पर बुलाया था। इस फोटो में दोनों को गर्मजोशी से मिलते हुए देखा जा सकता है। फैंस इस फोटो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि टीम के मालिक उस विवादित चैट पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं।

kl rahul and sanjeev goenka dinner party

केएल राहुल और संजीव गोयनका (साभार-ंX)

दरअसल हैदराबाद के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद दोनों का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में साफ था कि लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका काफी गुस्से में थे और केएल राहुल कुछ कह रहे थे। इस वीडियो में टीम के कोच जस्टिन लैंगर भी थे।

End of Feed