IPL 2024: लखनऊ के हेड कोच ने केएल राहुल के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के बारे में की बड़ी भविष्यवाणी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2024, 10:34 PM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने केएल राहुल और रवि बिश्नोई के टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। जानिए लैंगर ने क्या कहा?

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि अगर केएल राहुल टीम को पहला आईपीएल खिताब दिला पाते हैं तो टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में उनकी जगह तय होनी चाहिये। जांघ की मांसपेशियों की चोट से उबरकर वापसी कर रहे राहुल शायद आईपीएल में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उनका भारत की टी20 टीम में चयन तय नहीं है लिहाजा उन्हें आईपीएल में बल्लेबाजी में और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

KL Rahul Ravi Bishnoi

केएल राहुल और रवि बिश्नोई (साभार IPL)

अगर अच्छा प्रदर्शन किया तो मिलेगा टी20 वर्ल्ड कप में मौका

यह पूछने पर कि कप्तानी की निजी आकांक्षाओं और टीम के हितों में संतुलन कैसे बनायेंगे, लैंगर ने कहा कि यह मुश्किल नहीं है। उन्होंने कहा,'अगर टीम अच्छा करती है तो हर किसी को ईनाम मिलता है। केएल अगर लखनऊ टीम को आईपीएल खिताब दिलाते हैं तो इसका मतलब होगा कि उन्होंने अच्छी कप्तानी, अच्छी बल्लेबाजी और अच्छी विकेटकीपिंग की है।'

End of Feed