LIVE

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल मैच हाईलाइट्स: कोलकाता को पटखनी देकर IPL 2026 में हैदराबाद ने खोला जीत का खाता, KKR ने टेके घुटने

आदित्य साहूUpdated Apr 5, 2026, 16:19 IST

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 6th Match Highlights in Hindi): आईपीएल के 19वें सीजन के छठे मुकाबले में आज यानि 2 अप्रैल 2026 को तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स और एक बार ट्रॉफी जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad) का आमना-सामना हुआ। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडेन गार्डन्स (Eden Gardens Kolkata) में खेला गया। इस मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को 65 रनों से हरा दिया।

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल मैच हाईलाइट्स: कोलकाता को पटखनी देकर IPL 2026 में हैदराबाद ने खोला जीत का खाता, KKR ने टेके घुटने
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल मैच हाईलाइट्स: कोलकाता को पटखनी देकर IPL 2026 में हैदराबाद ने खोला जीत का खाता, KKR ने टेके घुटने

कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल मैच हाईलाइट्स (IPL 2026 6th Match Highlights in Hindi): आईपीएल के 19वें सीजन के छठे मुकाबले में 2 अप्रैल 2026 को तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स और एक बार ट्रॉफी जीतने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad) का आमना-सामना हुआ। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडेन गार्डन्स (Eden Gardens Kolkata) में खेला गया। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू हुआ। दोनों ही टीमों को सीजन के अपने पहले मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था। इस मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता की तरफ से बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी पारी के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से सिर्फ हेनरिक क्लासेन ही हाफ सेंचुरी लगा पाए। इसके साथ ही SRH ने KKR को 227 रनों का लक्ष्य दिया। कोलकाता की तरफ से सबसे अधिक विकेट ब्लेसिंग मुजरबानी ने लिए। उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा वैभव अरोड़ा ने 2 और कार्तिक त्यागी तथा अनुकूल रॉय ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। इसके जवाब में कोलकाता नाईट राइडर्स की पूरी टीम 16 ओवरों में 161 रन पर आल आउट हो गई। एसआरएच ने यह मैच आसानी से 65 रनों से जीत लिया। कोलकाता की तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह ने 35 और फिन एलन ने 28 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग की। हैदराबाद की तरफ से जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और ईशान मलिंगा ने भी दो-दो विकेट हासिल किए।

केकेआर बनाम एसआरएच हेड टू हेड (Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Head to Head)
सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। इनमें से 20 मैच में केकेआर ने और 10 मैच में एसआरएच ने जीत दर्ज की है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच दो बार भिड़ंत हुई थी। जिसमें एक-एक बार बाजी दोनों टीमों के नाम रही थी। दोनों टीमों के बीच अबतक कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में 11 बार आमना-सामना हुआ है, जिसमें से 8 बार बाजी होम टीम कोलकाता के हाथ लगी है जबकि हैदराबाद की टीम केवल तीन मैच जीतने में सफल हुई है। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में भी केकेआर का पलड़ा आंकड़ों में भारी है। पांच में से चार मैच कोलकाता के पक्ष में जबकि केवल एक हैदराबाद के पक्ष में गया है।


कोलकाता नाईट राइडर्स की आईपीएल 2026 की टीमः(Kolkata Knight Riders Full Squad)
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उप-कप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।

सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 की टीमः ( Full Squad)
ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस।

APR 02, 2026 23:07 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: 65 रन से जीता SRH

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की पूरी टीम 16 ओवर में 161 रन पर आलआउट हो गई है। हैदराबाद ने 65 रनों से मैच जीत लिया है।
APR 02, 2026 23:02 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर के 9 विकेट गिरे

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है।
APR 02, 2026 22:58 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर का 8वां विकेट गिरा

केकेआर ने अपनी पारी का 8वां विकेट भी खो गदिया है। कोलकाता को अभी जीत के लिए 30 गेंदों में 68 रनों की जरूरत है।
APR 02, 2026 22:54 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर का सातवां विकेट गिरा

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने 14.3 ओवर में अपना 7वां विकेट गंवा दिया है।
APR 02, 2026 22:49 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर की पारी 150 के पार

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने 14 ओवर में 6 विकेट खोकर 151 रन बना लिए हैं।
APR 02, 2026 22:46 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर का गिरा छठा विकेट

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने 139 रन पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है। उप-कप्तान रिंकू सिंह 35 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
APR 02, 2026 22:43 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता का स्कोर 5 विकेट खोकर 137 रन

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने 13 ओवर में 5 विकेट खोकर 137 रन बना लिए हैं। उप-कप्तान रिंकू सिंह 34 और रमनदीप सिंह 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
APR 02, 2026 22:35 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर का 5वां विकेट गिरा

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR का 5वां विकेट गिर चुका है। अनुकूल रॉय बिना खाता खोले पवेलियन लौट चुके हैं।
APR 02, 2026 22:32 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर का चौथा विकेट गिरा

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने 11 ओवर में 4 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 52 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
APR 02, 2026 22:26 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: अंगकृष रघुवंशी अर्धशतक के करीब

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने 9 ओवर में तीन विकेट खोकर 100 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 49 और उप-कप्तान रिंकू सिंह 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
APR 02, 2026 22:18 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर का स्कोर 3 विकेट खोकर 88 रन

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने 8 ओवर में तीन विकेट खोकर 88 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 42 और उप-कप्तान रिंकू सिंह 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
APR 02, 2026 22:12 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर का स्कोर 7 ओवर में 79 रन

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने 7 ओवर में तीन विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 35 और उप-कप्तान रिंकू सिंह 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
APR 02, 2026 22:08 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर के उपकप्तान रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने आए

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने 6 ओवर में तीन विकेट गंवा दिए हैं। अब उपकप्तान रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं।
APR 02, 2026 22:06 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर ने खोया अपना तीसरा विकेट

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने अपना तीसरा विकेट खो दिया है। कैमरन ग्रीन 2 रन बनाकर रनआउट हो गए हैं।
APR 02, 2026 22:01 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: KKR के कप्तान रहाणे हुए आउट

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। कप्तान रहाणे 8 रन बनाकर जयदेव उनादकट का शिकार हुए हैं।
APR 02, 2026 21:53 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: केकेआर का स्कोर 4 ओवर में 57 रन

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने 4 ओवर में एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 20 और कप्तान रहाणे 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
APR 02, 2026 21:51 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता का स्कोर 3 ओवर में 48 रन

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने 3 ओवर में 48 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 15 और कप्तान रहाणे 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
APR 02, 2026 21:46 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता का स्कोर 2 ओवर में 33 रन

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने 2 ओवर में एक विकेट खोकर 33 रन बना लिए हैं। अंगकृष रघुवंशी 1 और कप्तान रहाणे 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
APR 02, 2026 21:42 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता का पहला विकेट हुआ आउट

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR का पहला विकेट गिर गया है। ओपनर फिन एलन 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
APR 02, 2026 21:40 IST

KKR vs SRH, आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता के ओपनर ने पहले ओवर में बनाए 25 रन

SRH की तरफ से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR ने पहले ओवर में ही 25 रन बना लिए हैं। ओपनर फिन एलन 24 और कप्तान रहाणे 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।