KKR vs SRH Final Playing 11: खिताबी मुकाबले में ऐसी हो सकती है हैदराबाद और कोलकाता की प्लेइंग 11

KKR vs SRH IPL 2024 Final Playing 11 Today Match(कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11): इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है और फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाली है। मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार (26 मई 2024) को किया जाने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता-हैदराबाद के बीच खिताबी मुकाबला
  • बिना बदलाव के उतर सकती है केकेआर
  • हैदराबाद में हो सकता है बड़ा चेंज

KKR vs SRH IPL 2024 Final Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शानदार अंत के लिए मंज सजा हुआ है और खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ दो-दो हाथ करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आईपीएल के 17वें सीजन का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच में जब दोनों टीमें टकराएंगी तो इनकी प्लेइंग 11 और इसके साथ -साथ इम्पैक्ट प्लेयर के चयन पर सभी की नजरें होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि दोनों की प्लेइंग 11 कैसी हो सकती है।

KKR VS SRH PLAYING 11.

केकेआर बनाम एसआरएच प्लेइंग 11

चूंकि दोनों टीमें इस महत्वपूर्ण मुकाबले में आमने-सामने हैं, केकेआर इस सीजन में एसआरएच के खिलाफ अपने रिकॉर्ड से आत्मविश्वास हासिल करेगी। नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स के खिलाफ अब तक दो में से दो जीते हैं और फाइनल में हैट्रिक बनाने के लिए बेताब होंगे। हैदराबाद के लिए समीकरण अपनी जीत का परचम लहराने और खिताब अपने नाम करने का है।

End of Feed