KKR vs RR Pitch Report: कोलकाता और राजस्थान के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, KKR vs RR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (4 मई 2025) इंडियन प्रीमियर लीग में दो रोमांचक मैच खेले जाने वाले हैं। इसके पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी। मुकाबला कोलकाता में खेला जाना है। आईपीएल 2025 में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है और एक मैच रद्द हुआ है। राजस्थान रॉयल्स 11 में से केवल 3 मैच जीती है। यहां हम जानेंगे कोलकाता-राजस्थान आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और क्या कहते हैं इस प्रतिष्ठित मैदान के आंकड़े।

KKR vs RR Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज होने वाला पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals) के बीच खेला जाना है। इस मैच का आयोजन कोलकाता (Kolkata) में होना है। इस मैच से पहले टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 में से 4 मैच जीते हैं और 5 मैच गंवाए हैं और एक मैच रद्द हुआ है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने 11 मैचों में तीन में जीत दर्ज की है और 8 मैचों में उनको हार मिली है। कोलकाता की टीम अपना पिछला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीतकर आ रही है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम को मुंबई के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी है। आज कोलकाता अपने घर में राजस्थान को चुनौती देने वाली है, ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है। मुकाबला शाम 3:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 3:00 बजे होगा। कोलकाता और राजस्थान के बीच होने वाले इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) करेंगे। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) करने वाले हैं।

KKR vs RR Pitch Report

कोलकाता बनाम राजस्थान आज के मैच की पिच रिपोर्ट

आज कोलकाता और राजस्थान के बीच होने वाले आईपीएल 2025 के मैच में सबकी नजरें अंक तालिका पर भी रहने वाली हैं क्योंकि अब हर अगले मुकाबले के साथ प्लेऑफ की दौड़ पेचीदा होती जाएगी। फिलहाल, कोलकाता की टीम अंक तालिका में 9 अंकों के साथ सातवें नंबर पर है और उनका नेट रन रेट 0.71 है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम केवल 6 अंकों के साथ 8वें नंबर पर है। उनका नेट रनरेट -0.780 है।राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने वाले आईपीएल 2025 के मैच से पूर्व जानिए कि इन दोनों टीमों की आईपीएल इतिहास में कितनी बार भिड़ंत हो चुकी है और किसका पलड़ा भारी रहा है। अब तक राजस्थान और कोलकाता की टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में 30 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में टक्कर कांटे की रही है। इसमें कोलकाता ने 15 तो राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था।

End of Feed