IPL 2024, KKR vs RCB Preview: जीत के ट्रेक पर लौटना चाहेगी केकेआर और आरसीबी, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 20, 2024, 04:48 PM IST

IPL 2024, KKR vs RCB Match Preview, 21 April 2024: आईपीएल 2024 में रविवार को दो मैच खेले जाने वाले हैं। इसके पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। यहां जानिए इस मैच से जुड़ी सभी जरूरी और दिलचस्प बातें।

KKR vs RCB Preview: हार दर हार से आजिज आ चुकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को बखूबी पता है कि अब किसी चूक की गुंजाइश नहीं है लिहाजा रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में उसे हर हालत में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।सात मैचों में से छह हार के बाद आरसीबी का पहला आईपीएल खिताब जीतने का सपना टूटता नजर आ रहा है । लगातार पांच हार के बाद आरसीबी अंकतालिका में सबसे नीचे है और प्लेआफ की उम्मीदें बनाये रखने के लिये उसे बाकी सातों मैच जीतने होंगे।

kkr rvb pamt.

केकेआर बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू

आरसीबी की कमजोर कड़ी उसके गेंदबाज साबित हुए हैं और टीम पूरी तरह से विराट कोहली, फाफ डु प्लेसी और दिनेश कार्तिक की बल्लेबाजी पर निर्भर रही है । ऐसे में केकेआर की चुनौती उसके लिये काफी कठिन होगी।कप्तान फाफ डु प्लेसी ने कहा था - 'गेंदबाजी में हमारी तरकश में ज्यादा तीर नहीं है । इससे सारा दबाव बल्लेबाजों पर आन पड़ा है । हम सिर्फ बड़े स्कोर बनाकर ही मैच जीत सकते हैं ।'

End of Feed