आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

आज (22 March 2025) आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने होगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम। आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। दोनों टीमों का आईपीएल में टक्कर का इतिहास काफी पुराना रहा है और दोनों टीमों के फैंस इसको लेकर बेहद उत्साहित भी होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में कोलकाता-बेंगलुरू के बीच आज की पिच रिपोर्ट यहां हम जानेंगे और आपको बताएंगे मैदान से जुड़े खास आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 का पहला मैच आज
  • कोलकाता और बेंगलुरू के बीच होगा पहला मुकाबला
  • मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा

आईपीएल 2025 आज से शुरू हो रहा है और 18वें सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइ़डर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरूके बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का ये ओपनिंग मैच कोलकाता (Kolkata) में खेला जाएगा। इस मैच में कई स्टार खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं। आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के कई रोचक मुकाबले देखे जा चुके हैं और इस बार भी फैंस यही उम्मीद करेंगे। कोलकाता और बेंगलुरू के बीच होने वाला आईपीएल 2025 का पहला मैच आज रात 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों में नीलामी के बाद काफी बदलाव हुए हैं जिनमें दोनों कप्तानों के नाम भी शामिल हैं।

KKR vs RCB Pitch Report Today Match IPL 2025

कोलकाता बनाम बेंगलुरू पिच रिपोर्ट

आज कोलकाता और बेंगलुरू के बीच होने वाले आईपीएल 2025 के ओपनिंग मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के आईपीएल इतिहास में आमने-सामने के आंकड़े क्या कुछ कहते हैं। आईपीएल के पिछले 17 सालों में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच अब तक 34 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें केकेआर ने 20 मैच जीते हैं जबकि आरसीबी ने 14 मैचों में कोलकाता को शिकस्त देने में सफलता हासिल की है। आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाला है तो इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच हुए मैचों के आंकड़ों पर भी नजर डाल लेते हैं। केकेआर और आरसीबी के बीच कोलकाता में अब तक 12 मुकाबले हुए हैं जिसमें 8 मैच मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 4 मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम ने जीते।

End of Feed