KKR vs PBKS IPL 2026 Match Timing Today: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में आज (6 अप्रैल 2026) कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings) के बीच मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इस 12वें मुकाबले में कई शानदार खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं। दोनों टीमों की इस सीजन में ये पहली भिड़ंत होगी। कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की अगुवाई कर रहे हैं अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), जबकि दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है।
कोलकाता बनाम पंजाब आज का आईपीएल मैच कितने बजे शुरू होगा
अब तक KKR के नतीजेः कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक आईपीएल 2026 में दो मैच खेले हैं। पहले मैच में उनकी टक्कर मुंबई इंडियंस से वानखेड़े स्टेडियम पर हुई थी जहां केकेआर ने 221 रनों का बड़ा टारगेट दिया था, लेकिन मुंबई ने 19.1 ओवर में सिर्फ 4 विकेट गंवाते हुए जीत दर्ज कर ली थी। इसके बाद केकेआर का दूसरा मैच हैदराबाद के खिलाफ हुआ जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने कोलकाता को 227 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में उतरी कोलकाता की टीम 16 ओवर में ही 161 रन पर ऑल-आउट हो गई और 65 रन से मैच गंवा दिया। इस तरह से केकेआर ने लगातार दो मैच गंवाए हैं।
अब तक PBKS के नतीजेः पंजाब किंग्स टीम की बात करें तो उन्होंने अब तक आईपीएल 2026 में 2 मुकाबले खेले हैं। पहले मैच में गुजरात टाइटंस द्वारा दिए गए 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम ने 19.1 ओवर में 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज करके सीजन में विजयी आगाज किया। जबकि दूसरे मैच में उनकी टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से हुई, जहां चेन्नई ने पंजाब को 210 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन पंजाब के बल्लेबाजों ने फिर दम दिखाया और 18.4 ओवर में 5 विकेट से जीत दर्ज करके सीजन के अपने दोनों शुरुआती मैच जीत लिए और आज वे केकेआर के खिलाफ जीत की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।
आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 12वां मैच किस तारीख को होना है? (KKR vs PBKS IPL 2026 Match Date)
कोलकाता और पंजाब की टीमों के बीच आईपीएल 2026 का मैच 6 अप्रैल 2026, सोमवार को खेला जाना है।
पंजाब की टी20 टीम और कोलकाता की टीम के बीच आईपीएल 2026 मैच कहां खेला जाना है? (KKR vs PBKS IPL 2026 Match Venue)
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आईपीएल 2026 का मैच कोलकाता के ईडेन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens) में होने जा रहा है।
केकेआर-पीबीकेएस आईपीएल मैच आज कितने बजे शुरू होगा? (KKR vs PBKS IPL Match Time Today)
आज कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम और पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस 7:00 बजे होगा। कोलकाता का ईडेन गार्डन्स मैदान बल्लेबाजों को रन बनाने के खूब मौका देगा लेकिन साथ ही स्पिनर्स से यहां बीच के ओवरों में बल्लेबाजों को संभलकर रहने की जरूरत होगी।
आईपीएल 2026 के 12वें मैच में कोलकाता और पंजाब के बीच आज होने वाली भिड़ंत को भारत में टीवी पर कहां देख सकेंगे? (KKR vs PBKS IPL 2026 Match TV Telecast Channel In India)
कोलकाता और पंजाब के बीच आज आईपीएल 2026 के मैच को भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के तमाम चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 के 12वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आज कहां देख सकते हैं? (KKR vs PBKS IPL 2026 Match Live Streaming Today)
पंजाब और कोलकाता के बीच आईपीएल के 19वें संस्करण के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर देख सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में टीमें (Kolkata Knight Riders And Punjab Kings Squads In IPL 2026)
कोलकाता नाइट राइडर्स टीमः अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलेन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रोवमैन पावेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, रचिन रविंद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी और ब्लेसिंग मुजरबानी।
पंजाब किंग्स टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, निहाल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पायला अविनाश, शशांक सिंह, लॉकी फर्ग्युसन, हरप्रीत बरार, विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस और मुशीर खान।
आज कोलकाता और पंजाब के किन खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजरें? (Players To Watch Out For In KKR vs PBKS IPL Match Today)
पंजाब किंग्स और मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले आज के आईपीएल मैच में फैंस की निगाहें कई शानदार खिलाड़ियों पर टिकी होंगी। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal), प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh), मार्को यानसेन (Marco Jansen) और अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) से उम्मीदें रहेंगी। जबकि पंजाब किंग्स के लिए इस मैच में कप्तान रहाणे के अलावा उपकप्तान रिंकू सिंह (Rinku Singh), टीम के कीवी ओपनर्स फिन एलन (Finn Allen) और टिम साइफर्ट (Tim Seifert), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy), सुनील नरायन (Sunil Narain) और कूपर कॉनली (Cooper Connolly) पर नजरें रहेंगी।
