KKR vs LSG : कोलकाता-लखनऊ के बीच मैच

IPL 2024, KKR vs LSG इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में रविवार (14 अप्रेल 2024) को दो रोमांचक मैच खेले जाने वाले हैं। इसके पहले मैच में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर पहले खिताब की तलाश में जुटी लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी। कोलकाता और लखनऊ के बीच होने वाला ये मैच कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में होगा। यहां जानते हैं कि कोलकाता के ग्राउंड की पिच रिपोर्ट क्या कुछ कहती है, कैसे हैं यहां के आंकड़े और कोलकाता-लखनऊ टीमों के इस मैदान पर आंकड़े कैसे रहे हैं।

IPL 2024, KKR vs LSG Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाली है। मैच का आयोजन कोलकाता के घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स स्टेडियम में किया जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का इस साल प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। टीम ने 4 में से अपने तीन मैच जीत लिए हैं और वे दूसरे नंबर पर है। वहीं दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स भी ज्यादा पीछे नहीं है। टीम ने 5 में से 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और वे चौथे नंबर पर है। इस मैच में सभी की निगाहें केएल राहुल (KL Rahul) पर होगी जिन्होंने पिछले मैच में काफी तेजी से रन बनाए थे।

KKR vs LSG Pitch Report.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स पिच रिपोर्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैचों में अब तक लखनऊ की टीम का दबदबा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 3 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से लखनऊ सुपर जायंट्स ने सभी मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं केकेआर को पहली जीत की तलाश है। आज होने वाले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से ओपनर सुनील नारायण (Sunil Narine) तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और आंद्रे रसेल (Andre Russell) पर सभी की नजरें रहेगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul), विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) और तेज गेंदबाज यश ठाकुर (Yash Thakur) पर सभी की नजरें रहेगी।

End of Feed