KKR vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स जीत के साथ किया आईपीएल 2026 अभियान का आगाज
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल (60 रन) के अर्धशतक की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ पांच विकेट पर 203 रन बनाए। दिन के शुरूआती मैच में राजस्थान रॉयल्स के मुंबई इंडियंस पर 30 रन की जीत से चौथी टीम के तौर पर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के बाद यह मुकाबला औपचारिक बन गया। राहुल ने 30 गेंद की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान अक्षर पटेल ने 39 रन और डेविड मिलर ने 28 रन का योगदान दिया। केकेआर के लिए सौरभ दुबे ने दो जबकि सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और अनुकूल रॉय ने एक एक विकेट लिए।
हेड टू हेड में केकेआर का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 36 मैच में 20 में कोलकाता ने जीत दर्ज की है जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में 15 मुकाबला रहा है।
आज के मैच में दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एन्गिडी
KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: दिल्ली ने 40 रन से जीता मैच
आईपीएल 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को हार का सामना करना पड़ा। कोलकात के सामने जीत के लिए 204 रन का लक्ष्य था, लेकिन कोलकाता की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 163 रन बनाकर ढेर हो गई।KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: 204 रन का पीछा कर रही है केकेआर
कोलकाता 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 5वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं। रहाणे ने 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिन एलन 20 रन की पारी खेलकर लुंगी का शिकार बने।KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागीदिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एन्गिडी
KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: कोलकाता ने जीता टॉस
कोलकाता के कप्तान रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है।KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: राजस्थान बनाम मुंबई मैच पर कोलकाता की नजर
कोलकाता की नजर राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच पर है। राजस्थान की हार ही केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद देगा। अगर राजस्थान हारती है तो केकेआर के पास 15 अंक तक पहुंचने का मौका होगा। अगर वो 15 अंक तक पहुंच जाती है तो प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: 5 साल से दिल्ली प्लेऑफ में नहीं पहुंची है
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पिछले 5 साल से प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। दिल्ली कैपिटल्स को अगले सीजन से पहले बड़ा बदलाव करना होगा।KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: हेड टू हेड में कोलकाता का पलड़ा भारी
कोलकाता नाईट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 35 मैच खेले गए हैं जिसमें से केकेआर को 19 मैच में जीत मिली है वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मैच में जीत हासिल की है। दोनों के बीच सीजन की यह दूसरी भिड़ंत है। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मैच में से तीन में केकेआर और दो में दिल्ली विजयी रही है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम केकेआर के खिलाफ मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: कैसी है ईडेन गार्डन्स की पिच
इस मैदान पर मौजूदा सीजन में अबतक कुल 6 मैच खेले गए हैं। जिसमें से दो में केकेआर को हार मिली है वहीं तीन में वह जीत हासिल करने में सफल रही है। छह में से तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम के खाते में गए हैं। ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण बड़े स्कोर बनते हैं। यहां का सामान्य स्कोर 190-210 का है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिलती है, लेकिन बाद में स्पिनर्स को हल्की मदद मिलती है। रविवार को कोलकाता का मौसम उमस भरा रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और मैच के दौरान 28 डिग्री तक जा सकता है। ओस की भूमिका अहम होगी, इसलिए टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनना फायदेमंद रहेगा।KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: आज इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
केकेआर के फैन्स की नजरें अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), रिंकू सिंह (Rinku Singh), सुनील नरेन (Sunil Narine) और वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) पर रहेंगी। वहीं दिल्ली के फैन्स की नजरें अक्षर पटेल (Axar Patel), केएल राहुल (KL Rahul), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) पर रहेंगी।KKR vs DC, आईपीएल लाइव स्कोर: आईपीएल में आज आखिरी लीग मुकाबला
आईपीएल में आज आखिरी लीग मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली और कोलकाता के बीच यह मुकाबला ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।भारत में फुटबॉल कैसे होगा लोकप्रिय? पनामा के कोच ने किससे सबक सीखने की दी सलाह
सलमान खान की फिल्मी कहानी, नौ साल पहले चलाई कैब, अब एशियाई खेलों में जीता कांस्य पदक
Asian Games day 5 Round Up: एथलेटिक्स में भारत की सकारात्मक शुरुआत, निशानेबाजों ने फिर किया निराश
IND A vs AUS A Day 3 Highlights: इंडिया ए तीसरे दिन 199 रन पर हुआ ढेर, ऑस्ट्रेलिया ए को मिला 363 रन का लक्ष्य
SA vs AUS 1st ODI Highlights: मैथ्यू ब्रीट्जके और मार्को यानसेन ने दिलाई दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत
© 2026 Times Horizon Private Limited
