डीसी और केकेआर आईपीएल मैच

आईपीएल 2024 में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाना है। इस मैच का आयोजन न्यूट्रल वेन्यू विशाखापट्टनम में होगा। दोनों ही टीमों ने अपना पिछला आईपीएल मुकाबला जीता है, ऐसे में वे जीत की लय बरकरार रखना चाहेंगे। यहां हम आपको बताएंगे कोलकाता-दिल्ली मैच में क्या कहते हैं इन दोनों टीमों के इस मैदान पर आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज कोलकाता और दिल्ली का मैच
  • कोलाकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर विशाखापट्टनम में होगी
  • दोनों टीमें जीत के रथ पर सवार हैं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में आज कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स टीम से होगी। इस मुकाबले में फैंस की नजरें दोनों टीमों की लय पर टिकी होंगी क्योंकि दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही हैं। कोलकाता और दिल्ली अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखने उतरेंगे। इस मैच का आयोजन विशाखापट्टनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

KKR vs DC Pitch Report, IPL 2024 Today Match

कोलकाता-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट

इस मुकाबले से पहले आईपीएल में कोलकाता और दिल्ली की टीमें 31 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें सोलह मैच केकेआर ने अपने नाम किए हैं, जबकि दिल्ली की टीम ने भी जमकर टक्कर देते हुए 15 मुकाबलों को जीता है। इस बार केकेआर की टीम अब तक अपने दोनों मैच जीत चुकी है लेकिन दिल्ली को तीन मुकाबलों में सिर्फ एक मैच में विजय प्राप्त हुई है। आज होने वाले मैच में सभी की नजरें कई स्टार खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस की निगाहें आंद्रे रसेल (Andre Russell), श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) पर होंगी। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के फैंस अपने कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का बल्ला एक बार फिर गरजता देखना चाहेंगे, इसके अलावा उनकी टीम में एनरिच नॉर्किया (Anrich Nortje) और डेविड वॉर्नर (David Warner) जैसे धाकड़ खिलाड़ी भी मौजूद हैं।

End of Feed