IPL 2025 All Teams Full Squads: शुरू हो रहा है क्रिकेट का त्योहार, देखिए सभी आईपीएल टीमें कैसी दिखती हैं

IPL 2025 All Teams Full Squads: आईपीएल 2025 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, सभी टीमों के खिलाड़ी भारत में अगले दो महीने के लिए डेरा जमा चुके हैं। नए तेवर और अंदाज के साथ शुरू होने जा रही क्रिकेट की इस सबसे महंगी लीग में काफी कुछ बदल चुका है, खिलाड़ियों की नीलामी के बाद टीमों के स्वरूप में बड़ा बदलाव आया है। तो आइए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले देख लेते हैं कि सभी आईपीएल टीमें कैसी नजर आ रही हैं और किसके पास कितने शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 का होगा आगाज
  • 22 मार्च को कोलकाता-बेंगलुरू मैच से शुरुआत
  • सबसे महंगी क्रिकेट लीग के लिए दुनिया तैयार

IPL 2025 All Teams Full Squads: करोड़ों क्रिकेट फैंस उत्साहित हैं और हों भी क्यों नहीं, आखिर साल का वो पल आ चुका है जब क्रिकेट के त्योहार के रूप में पहचाने जाने वाली दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग शुरू होने जा रही है। पहला मैच 22 मार्च 2025 (शनिवार) को एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (KKR vs RCB) के बीच खेला जाएगा। इसके बाद अगले दो महीने तक हर दिन टी20 क्रिकेट का रोमांच फैंस को मंत्रमुग्ध करेगा। दुनिया के एक से एक धुरंधर क्रिकेटर मैदान पर उतरेंगे और फैंस का दिल व खिताब जीतने का प्रयास करेंगे।

IPL 2025 All Teams Full Squads

आईपीएल 2025 की सभी टीमें

आईपीएल 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों के मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमों का स्वरूप पूरी तरह से बदल चुका है। उस मेगा नीलामी में सभी टीमों ने स्क्वॉड में बड़े फेरबदल किए और कई टीमों ने इसके लिए जमकर पैसा भी बहाया। ऋषभ पंत ने तो आईपीएल इतिहास में कमाई के सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले जब लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की बोली लगाकर उनको दिल्ली कैपिटल्स से छीन लिया। इसी तरह 5 टीमों के कप्तान इस बार बदल चुके हैं। काफी कुछ नया होने वाला है। आइए आपको दिखाते हैं कि कैसी दिखती हैं आईपीएल 2025 की सभी 10 टीमों के स्क्वॉड।

End of Feed