IND vs NZ: तीसरे टेस्ट में डेब्यू कर सकता है केकेआर का यह स्टार, सीरीज पहले ही गंवा चुकी है टीम इंडिया

IND vs NZ: सीरीज पहले ही गंवा चुकी टीम इंडिया तीसरे टेस्ट में किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। यही कारण है कि रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्षित राणा को शामिल किया गया है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवा दी है और अब तीसरे मैच में कमबैक करने के लिए अपनी पूरी जान लगा रही है। इस क्रम में टीम में एक बड़ा बदलाव किया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मुंबई टेस्ट 1 नवंबर से खेला जाएगा। दिल्ली के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज, जिन्होंने मौजूदा सत्र में गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावित किया है, शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं। वह दिल्ली के लिए राउंड चार के मैचों में नहीं खेल पाएंगे और मंगलवार शाम को मुंबई के लिए रवाना होंगे।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (33)

हर्षित राणा (साभार-Instagram)

टेस्ट टीम में युवा तेज गेंदबाज का चयन भारत के घरेलू सर्किट में अच्छे खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन को दर्शाता है। पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में सीरीज हारने से एक दिन पहले, उन्हें ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय टीम में भी शामिल किया गया था।

End of Feed