KKR, IPL 2024 Champion: केकेआर के खिलाड़ियों ने खिताबी जीत का गौतम गंभीर के अलावा इस व्यक्ति को दिया श्रेय

  • Agency by: Agency
  • Updated May 27, 2024, 03:00 AM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों ने टीन के आईपीएल 2024 में खिताबी जीत के बाद श्रेय गौतम गंभीर के साथ अभिषेक नायर को दिया है। जानिए प्लेयर्स ने क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • केकेआर ने तीसरी बार जीता आईपीएल का खिताब
  • गंभीर के साथ प्लेयर ने दिया अभिषेक नायर को जीत का श्रेय
  • अभिषेक नायर ने तैयार की है केकेआर की कोर टीम

चेन्नई: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ट्रॉफी जीतने के बाद जश्न मनाते हुए भावनाओं से भरे थे और उन्होंने इसके लिए ‘मेंटोर’ गौतम गंभीर और सहायक कोच अभिषेक नायर के योगदान को अहम बताया। आंद्रे रसेल और हर्षित राणा के लिए आईपीएल चैम्पियन बनने के बाद अपनी भावना व्यक्त करना मुश्किल हो रहा था, उन्होंने भी नायर की प्रशंसा की।

Kolkata Knight Riders

कोलकाता नाइट राइडर्स (साभार IPL/BCCI)

रसेल ने कहा, खुशी बयां करने के लिए नहीं है शब्द

केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 113 रन पर ढेर करने के बाद एकतरफा फाइनल में आठ विकेट से जीत दर्ज कर तीसरी ट्रॉफी जीती। फाइनल में दो विकेट लेने वाले हर्षित राणा ने जीत के बाद कहा,'मैं कितना खुश हूं, यह बता नहीं सकता।' अनुभवी रसेल भी अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश कर रहे थे और उनके पास इस खुशी को बयां करने के लिए शब्द नहीं थे। रसेल ने कहा,'बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। यह खिताब बहुत मायने रखता है। मुझे खुशी है कि हम सभी अनुशासित थे और एक लक्ष्य के लिए काम करते थे। इस फ्रेंचाइजी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। यह ट्राफी हम सभी की ओर से उनके लिए एक तोहफा है।

End of Feed