KKR IPL 2023 Retained Players List: केकेआर ने इन खिलाड़‍ियों को किया रिटेन, रिलीज में दिग्‍गजों के नाम शामिल

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Nov 16, 2022, 02:13 AM IST

KKR IPL Team 2023 Retained and Released Players List, Kolkata Knight Riders Retained Players List, Squad 2023: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़‍ियों को रिटेन व रिलीज करने की आज आखिरी तारीख है। यहां जानिए कि दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने किन खिलाड़‍ियों को रिटेन किया और किसे रिलीज किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़‍ियों को रिटेन व रिलीज करने की आज आखिरी तारीख
  • कोलकाता नाइटराइडर्स ने जानिए किन खिलाड़‍ियों को रिटेन और रिलीज किया
  • कोलकाता नाइटराइडर्स ने शार्दुल ठाकुर को ट्रेड किया है

KKR IPL Team 2023 Retained and Released Players List, Kolkata Knight Riders Retained Players List, Squad 2023: दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आईपीएल 2022 का सीजन अच्‍छा नहीं बीता था। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम प्‍लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी और अंक तालिका में सातवें स्‍थान पर रही थी। केकेआर को टूर्नामेंट के बीच में एक के बाद एक पांच शिकस्‍त झेलनी पड़ी थी, जिससे प्‍लेऑफ में उसके पहुंचने की उम्‍मीदें पूरी तरह खत्‍म हो गई थीं।

कोलकाता नाइटराइडर्स के सैम बिलिंग्‍स और पैट कमिंस ने अगले संस्‍करण के लिए खुद को अनुपलब्‍ध बताया है। वहीं फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 मिनी नीलामी से पहले आरोन फिंच को रिलीज करने का फैसला किया है। केकेआर ने लोकी फर्ग्‍यूसन और रहमानउल्‍लाह गुरबाज को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया है। यही नहीं, केकेआर ने शार्दुल ठाकुर को दिल्‍ली कैपिटल्‍स से ट्रेड किया। केकेआर ने शिवम मावी से किनारा कर लिया है।

End of Feed