'किन जाहिलों में मैंने शादी कर ली'..सानिया मिर्जा का बयान हुआ वायरल, देखिए VIDEO

Sania Mirza Says Kin Jaahilo Mein Maine Shaadi Kar Li: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने करियर के दिनों में जितना अपने खेल को लेकर चर्चा में रहती थीं, उतना ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर। अब वो पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक ले चुकी हैं। इसी बीच सानिया का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें वो कहती हैं कि किन जाहिलों में मैंने शादी कर ली है। हालांकि इस बयान में एक ट्विस्ट भी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सानिया मिर्जा का बयान हुआ वायरल
  • कपिल शर्मा के शो में दिया ये बयान
  • लोगों ने इसे उनकी निजी जिंदगी से जोड़ दिया

भारत की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा (Sania Mirza) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस भारतीय टेनिस दिग्गज की निजी जिंदगी पिछले कुछ समय से खराब परिस्थितियों से गुजरी है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) से उनका तलाक हो गया और इसकी वजह बनी थीं सना जावेद (Sana Javed) जिनसे मलिक अब निकाह भी कर चुके हैं। सानिया मिर्जा अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और अपने बच्चों पर ध्यान देती हैं। इसी बीच वो कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा के कार्यक्रम 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में गेस्ट के रूप में पहुंची, जहां उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Sania Mirza Says Ye Kin Jaahilo Mein Maine Shaadi Kar Li

सानिया मिर्जा का बयान हुआ वायरल (Instagram)

दरअसल, कपिल शर्मा के कॉमेडी कार्यक्रम के दौरान एक एक्ट हो रहा था जिसमें कपिल सास की भूमिका निभा रहे थे और सानिया मिर्जा बहू का किरदार निभा रही थीं। तभी कुछ ऐसा होता है कि सानिया मिर्जा कहती हैं, "ये किन जाहिलों में मैंने शादी कर ली है।" इसके बाद सानिया कपिल को चाय देती हैं (जो सास की भूमिका निभा रहे थे)। इस पर कपिल कहते हैं कि 'ये चाय है या जहर', जवाब में सानिया कहती हैं, "मैंने तो चाय ही बनाई थी, आपके मुंह को लगकर जहर हो गई होगी।"

End of Feed