केविन पीटरसन ने पृथ्वी शॉ को दी धमाकेदार वापसी के लिए अहम सलाह

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने आईपीएल 2025 के लिए खरीदार नहीं मिलने के बाद फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे पृथ्वी शॉ को धमाकेदार वापसी के लिए अहम सलाह दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे पृथ्वी शॉ
  • 75 लाख के बेस प्राइज पर भी नहीं मिला खरीदार
  • सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी चल रहा है खराब फॉर्म

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने पृथ्वी शॉ की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें अपनी ऊर्जा फिट होने में लगानी चाहिए और अगर उन्हें एक बार फिर सफलता का स्वाद चखना है तो सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। शॉ ने किशोरावस्था में पदार्पण करते हुए टेस्ट शतक बनाया था। 25 साल की उम्र में वह अपने करियर के चौराहे पर खड़े हैं क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग की कोई भी फ्रेंचाइजी उन्हें 75 लाख रुपये के कम आधार मूल्य पर भी खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी।

Prithvi Shaw

पृथ्वी शॉ(साभार BCCI Domestic)

सोशल मीडिया से दूर और फिटनेस हासिल करने की सलाह

भारत के पूर्व वनडे विशेषज्ञ मोहम्मद कैफ सहित कई लोगों को लगता है कि उनके मैदान के बाहर के व्यक्तित्व ने निश्चित रूप से उनके मैदानी खेल को प्रभावित किया है। पीटरसन ने ‘एक्स’ पर लिखा,'खेल में वापसी की कुछ बेहतरीन कहानियां हैं। अगर पृथ्वी शॉ के आस पास अच्छे लोग हैं जो उनकी सफलता की परवाह करते हैं तो वे उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने और पूरी तरह से फिट होने के लिए ट्रेनिंग करने को कहेंगे। यह उसे सही रास्ते पर वापस ले आयेगा जहां पिछली सफलता वापस हासिल की जा सकती है। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं।'

End of Feed