Keshav Maharaj Pooja Video: मैच जीतने के बाद केशव महाराज ने प्रभु श्री राम का जताया आभार, आंखे बंद कर की पूजा

Keshav Maharaj Pooja Video: द.अफ्रीका के अनुभवी गेंदबाज केशव महाराज का भक्ति रुप एक बार फिर से सामने आया है। उन्होंने SA20 में मैच के बाद प्रभु श्री राम को याद किया है। इसका वीडियो हर तरफ वायरल है।

Keshav Maharaj Pooja Video: द.अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर केशव महाराज भगवान श्री राम और हनुमान के बड़े भक्त हैं और उनकी हर समय पूजा करते रहते हैं। महाराज मंदिर तो जाते ही हैं साथ ही स्टेडियम में भी भगवान को याद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उनकी रामभक्ति का ऐसा ही एक वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है जिसमें वे मैच के बाद हाथ जोड़कर आंखे बंदकर मौन पूजा कर रहे हैं। इसे भारतीय फैंस द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है।

Keshav Maharaj Pooja Video

केशव महाराज (फोटो- Instagram)

दरअसल केशव महाराज फिलहाल साउथ अफ्रीका टी20 लीग में भाग ले रहे हैं। उनकी टीम डरबन सुपर जायंट्स ने सोमवार को रोमांचक मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स को मात दे दी। इस जीत के बाद बाकि टीम के खिलाड़ी जहां सेलिब्रेट कर रहे थे वही केशव महाराज भगवान राम की भक्ति में लीन होकर मौन पूजा कर रहे थे। इसका वीडियो उनकी टीम द्वारा शेयर किया गया है।

End of Feed