अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन वाले भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का ऐलान

भारत के ऑलराउंडर और अजीबोगरीब एक्शन में गेंदबाजी करने वाले केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से धोनी स्टाइल में संन्यास की घोषणा की।

अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन वाले भारतीय ऑलराउंडर केदार जाधव ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने वाले केदार ने भारत के लिए 73 वनडे और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्रमश: 1,389 और 122 रन बनाए हैं। उन्हें कभी भी टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिला। जाधव को टीम इंडिया में फिनिशर के तौर पर शामिल किया गया था।

cricket news hindi, खेल समाचार, sports news in hindi

केदार जाधव का संन्यास (साभार-ICC)

उन्होंने धोनी स्टाइल में अपने संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने अपने सभी साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए लिखा ' मेरे 1,500 घंटे के इस लंब करियर में प्यार और समर्थन देने के लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायर्ड समझा जाए। जाधव आईपीएल में धोनी की कप्तानी में सीएसके के लिए खेल चुके हैं।

End of Feed