IND vs ENG: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, दो मैचों में 259 रन बनाने वाला धाकड़ बल्लेबाज अचानक हुआ चोटिल

Karun Nair Injury: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का आयोजन शुक्रवार (20 जून 2025) से किया जाने वाला है। इस मैच में कप्तानी की शुरुआत कर रहे गिल के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल धाकड़ बल्लेबाज चोटिल हो गया है।

Karun Nair Injury: भारतीय क्रिकेट टीम कल (20 जून) से इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के नए चक्र की शुरुआत करेगी। हेडिंग्ले, लीड्स में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के साथ ही भारत की युवा टीम की असली परीक्षा शुरू होगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन के संन्यास के बाद टीम इंडिया एक ट्रांजिशन फेज से गुजर रही है, और इस सीरीज में उनकी काबिलियत की जांच होगी। हालांकि इस मैच से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है।

Karun nair injury

करुण नायर चोटिल (फोटो- BCCI)

भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, और इस बार भी 'तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी' उनके लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी। हालांकि, भारतीय टीम में क्वालिटी की कमी नहीं है, और वह इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दे सकती है। टीम में करुण नायर को लगभग 8 साल बाद वापस बुलाया गया है, जबकि बल्लेबाजी क्रम में खाली हुए स्थानों को भरने के लिए साई सुदर्शन को भी पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है।

End of Feed