स्कॉटलैंड की टीम की स्पॉन्सर बनी भारत की ये मशहूर दूध कंपनी, हाल में बड़ी चर्चा में रही

Nandini Milk become Scotland sponsor: कर्नाटक विधानसभा चुनावों के दौरान चर्चा का विषय बनी नंदिनी डेयरी कंपनी की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी एंट्री हो गई है। आगामी टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड ने कर्नाटक की ‘नंदिनी’ डेयरी को अपना आधिकारिक प्रायोजक बनाने की भी घोषणा की है।

Nandini Milk become Scotland sponsor: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए स्कॉटलैंड ने अपनी नई जर्सी का अनावरण कर दिया है। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इसी के साथ अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए कर्नाटक की ‘नंदिनी’ डेयरी को अपना आधिकारिक प्रायोजक बनाने की भी घोषणा की है।‘नंदिनी’ का ‘लोगो’ दो जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड की पुरुष टीम की शर्ट की बाजू पर बना होगा। ये भारतीय ब्रांड के लिए एक बड़ी बात है। ये पहली बार होगा जब नंदिनी ब्रांड किसी विदेशी क्रिकेट टीम को स्पॉन्सर करेगा।

scotland cricket team

स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम (फोटो- X)

स्कॉटलैंड के क्रिकेट बोर्ड ने इसका ऐलान करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि - 'क्रिकेट स्कॉटलैंड और कर्नाटक दुग्ध महासंघ को यह घोषित करने में काफी खुशी हो रही है कि ‘नंदिनी’ डेयरी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 में स्कॉटलैंड पुरुष टीम का आधिकारिक प्रायोजक होगी।' ब्रांड का नाम और ‘लोगो’ कन्नड़ भाषा में लिखा है जो बुधवार को लांच हुई खिलाड़ियों की टी शर्ट पर देखा जा सकता था।

End of Feed