'अगर आपको लगता है विराट-रोहित आपको विश्व कप जिताएंगे, ये कभी नहीं होगा': कपिल देव का बहुत बड़ा बयान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 03:01 PM IST

Kapil Dev statement on Virat Kohli and Rohit Sharma: भारत को पहला विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव ने भारत के मौजूदा दो दिग्गज खिलाड़ियों के लिए बड़ा बयान दे डाला है। हम बात कर रहे हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा की। कपिल के मुताबिक अगर फैंस को लगता है कि ये दोनों खिलाड़ी भारत को विश्व कप जिताएंगे, तो ऐसा कभी नहीं होने वाला।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव का बड़ा बयान
  • 'रोहित और विराट आपको विश्व कप नहीं जिता सकते'
  • कपिल के मुताबिक टीम को लेकर बड़े फैसले लेने होंगे

भारतीय क्रिकेट टीम के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। बिना किसी हिचक कई बार वो ऐसे बयान भी दे डालते हैं जो क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन जाते हैं। उनका ऐसा ही एक बयान अब आया है जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा दो दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर बड़ी बात कह डाली है। कपिल के मुताबिक ये दोनों खिलाड़ी भारत को कभी विश्व कप नहीं जिताने वाले।

Kapil_Dev

कपिल देव

कपिल देव ने 'एबीपी न्यूज' से बातचीत के दौरान कहा, "अगर आपको विश्व कप जीतना है तो कोच, चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को कुछ कड़े फैसले लेने होंगे। निजी हितों को पीछे रखना होगा और उनको टीम के बारे में सोचना होगा। आप विराट पर, रोहित पर या 2-3 खिलाड़ियों पर भरोसा करेंगे कि वो हमें वर्ल्ड कप जिताएंगे तो ऐसा कभी नहीं हो सकता।"

End of Feed