केन विलियमसन ने इस भारतीय को बताया 'विशेष खिलाड़ी', बन सकता है भारत का कप्तान

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 29, 2023, 08:00 PM IST

Kane Williamson on Shubman Gill: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन ने आईपीएल 2023 से पहले भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने गिल को विशेष खिलाड़ी बताते हुए जमकर तारीफ की है।

न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने भारतीय सलामी बल्लेबाल शुभमन गिल को ‘विशेष खिलाड़ी’ करार देते हुए उम्मीद जतायी कि उन्हें भविष्य में भारत और गुजरात टाइटन्स का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। विलियमसन ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परिपक्व होने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिल जायेगी।

kane williamson gujarat titans ipl 2023

केन विलियमसन (GT)

विलियमसन ने बुधवार को कहा, "गिल के लिए यह एक अविश्वसनीय वर्ष था, लेकिन आप हमेशा इसे महसूस कर सकते है कि यह सिर्फ समय के बारे में है। हमने पिछले कुछ वर्षों में देखा है कि उनके पास कमाल की काबिलियत है।" न्यूजीलैंड के इस मुख्य बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ वह युवा और अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उन्हें आने वाले समय में उन कप्तानों से अनुभव हासिल करना होगा जिनकी देखरेख में वह खेलेंगे।"

End of Feed