ENG vs PAK Day 1 Highlights: डेब्यू करने वाले कामरान गुलाम के नाम रहा पहला दिन

ENG vs PAK Day 1 Highlights: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का पहला दिन कामरान गुलाम के नाम रहा। उन्होंने अपने डेब्यू में शानदार शतक लगाया। कामरान को बाबर के स्थान पर शामिल किया गया था।

ENG vs PAK Day 1 Highlights: बाबर आजम का रिप्लेसमेंट प्लेइंग इलेवन में शामिल कामरान गुलाम के शतक से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन पहली पारी में पांच विकेट पर 259 रन बनाए। गुलाम ने 224 गेंद में 118 रन की पारी खेली और चौथे नंबर पर ठोस बल्लेबाज की तलाश कर रहे पाकिस्तान की समस्या को कुछ हद तक हल किया।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (6)

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (साभार-AP)

गुलाम पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले पाकिस्तान के 13वें बल्लेबाज और इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल करने वाले पाकिस्तान के पहले बल्लेबाज हैं।

End of Feed