T20 वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हुआ द.अफ्रीका का स्टार खिलाड़ी, आईपीएल छोड़ लौटा स्वदेश

Kagiso Rabada leaves IPL: 2024 टी20 विश्व कप के शुरू होने में केवल तीन सप्ताह शेष रहते हुए दक्षिण अफ्रीका को चोट की आशंका का सामना करना पड़ा है,।तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के चलते आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। ये पंजाब किंग्स के लिए भी बुरी खबर है।

Kagiso Rabada leaves IPL: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस से बाहर चल रही पंजाब किंग्स की टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोट के चलते आईपीएल 2023 के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। वे टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शानदार तैयारी के लिए और खुद को फिट करने के लिए स्वदेश लौट गए हैं।

Kagiso rabada

कगिसो रबाडा (फोटो- BCCI/IPL)

2024 टी20 विश्व कप के शुरू होने में केवल तीन सप्ताह शेष रहते हुए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का चोटिल होना टीम के लिए एक बड़ी परेशानी है। हालांकि संक्रमण का रबाडा की तैयारी या टी20 विश्व कप में भागीदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को उम्मीद है कि वह टूर्नामेंट के लिए फिट हो जाएंगे।

End of Feed