बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आगाज से पहले जस्टिन लैंगर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया दोनों को चेताया, कहा-सीरीज में कतई ना करें ये भूल

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच जस्टिन लैंगर ने लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर पर मात देने का सपना देख रही भारतीय टीम और हार का सिलसिला खत्म करने का सपना देख रही ऑस्ट्रेलिया टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगाज से पहले चेतावनी दी है। जानिए लैंगर ने क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • लैंगर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया दोनों को चेताया
  • कहा सीरीज में ना करें एक दूसरे को कमतर आंकने की भूल
  • भारतीय टीम पर होगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में वापसी करने का दबाव

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोट जस्टिन लैंगर ने 22 नंवबर को पर्थ में शुरू होने जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के आगाज से पहले लगातार दो बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को उसके घर पर मात देने वाली भारतीय टीम को और ऑस्ट्रेलिया दोनों को आगाह किया है। लैंगर ने भारतीय और ऑस्ट्रेलिया टीम को चेतावनी देते हुए कहा है दोनों एक दूसरे को आगामी सीरीज में कम आंकने की भूल कतई ना करे।

Justin Langer

जस्टिन लैंगर

टीम इंडिया को दो कंगारुओं को कमतर नहीं आंकने की सलाह

भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसके घर पर पिछली दो टेस्ट सीरीज में दबदबा देखने को मिला है। भारतीय टीम का पिछले 10 साल से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा है। टीम इंडिया के इतने शानदार रिकॉर्ड के बावजूद जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को आगामी सीरीज में कम नहीं आंकने की सलाह देते हुए कहा, एक बात जो आप कभी नहीं करते हैं वह है चैंपियन को कम आंकना और यह हर खेल में होता है, क्योंकि वे किसी कारण से चैंपियन होते हैं। भारत में डेढ़ अरब क्रिकेट प्रेमी हैं। भारतीय क्रिकेट फैन्स टीम से एक्सिलेंस की आशा करते हैं ऐसे में टीम बहुत दबाव में होगी, इसलिए वे कैसे लड़ते हैं, यह देखना अहम होगा।'

End of Feed