WI vs PAK: 149 साल में पहली बार... जस्टिन ग्रीव्स ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अनोखा टेस्ट कारनामा करने वाले बने पहले बॉलर

वेस्टइंडीज बॉलिंग ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। ग्रीव्स ने लगातार पांच ओवर में एक-एक विकेट लेकर पांच विकेट पूरे किए। उससे भी खास बात यह रही कि उन्होंने इन पांच ओवर में एक भी रन नहीं दिया। यानी मेडन विकेट ओवर फेंके।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज बॉलिंग ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वह टेस्ट में एक ऐसी अनोखी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बॉलर बने, जो पहले कभी नहीं हुआ था। ग्रीव्स के पांच विकेट की मदद से वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 282 रन पर आउट कर दिया।

Justin Greaves

जस्टिन ग्रीव्स ने बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड।

जस्टिन ग्रीव्स ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तान की पारी को झकझोर कर रख दिया। दूसरे दिन के 199 के स्कोर से आगे खेलते हुए पाकिस्तान की टीम 83 रन और जोड़कर सिमट गई। ग्रीव्स ने ऐसा तूफान मचाया कि पाकिस्तानी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं सके। ग्रीव्स के अलावा शमर जोसेफ और केमर रोच ने दो-दो विकेट लिए, जबकि जेडन सील्स ने एक बैटर को आउट किया।

End of Feed