जोस इंग्लिस ने शतक जड़कर किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में बना दिया अनोखा कीर्तिमान

ऑस्ट्रेलिया के उभरते हुए बल्लेबाज जोस इंग्लिस ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने, जिसने तीनों फॉर्मेट में कम से कम दो शतक जड़े हैं। जोस इंग्लिस ने टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में कम से कम दो-दो शतक जड़े हैं।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वापसी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया की इस वापसी में जोस इंग्लिस और विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने अहम भूमिका निभाई। जोस इंग्लिस ने शतकीय पारी खेली। इस शतक की बदौलत जोस इंग्लिस ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास में अनोखी उपलब्धि हासिल की। वह पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में दो शतक जड़े हैं।

jos Inglis

जोस इंग्लिस ने रचा इतिहास। फोटो- AP

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में जोस इंग्लिस ने 135 गेंद पर 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 102 रन की पारी खेली। इस शतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए, जिसके नाम तीनों फॉर्मेट में दो-दो शतक हैं। जोस इंग्लिस ने टेस्ट में दो, वनडे में दो और टी20 में दो शतक जड़े हैं।

End of Feed