Jos Buttler World Record: जो बटलर ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ बने पहले बल्लेबाज

जोस बटलर ने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। द हंड्रे़ड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए जोस बटलर ने 20 गेंद पर नाबाद 51 रन खेल विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जोस बटलर ने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए 'द हंड्रेड' (मेंस) मैच में इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के पूर्व कप्तान को कीरोन पोलार्ड के 14,803 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए 22 रनों की जरूरत थी। उन्होंने सिर्फ 20 गेंद पर नाबाद 51 रन बनाए और अब टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बटलर ने T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Jos Buttler

जोस बटलर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड। फोटो- ECB सोशल मीडिया हैंडल

वेल्श फायर के खिलाफ 'द हंड्रेड' का मैच बटलर का 522वां T20 मैच था और अब उनके नाम 492 पारियों में 14,833 रन दर्ज हैं। पोलार्ड अब 746 T20 मैचों की 663 पारियों में 14,803 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने इस साल की शुरुआत में T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का क्रिस गेल का लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ा था, लेकिन अब वे दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। गेल, जिन्होंने 463 T20 मैचों में 14,562 रनों के साथ अपना करियर खत्म किया, इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद एलेक्स हेल्स (14,449) और डेविड वॉर्नर (14,284) का नंबर आता है।

End of Feed