जोस बटलर ने रचा इतिहास, बने गुजरात टाइटन्स के लिए इस मुकाम पर पहुंचने वाले पहले विदेशी बैटर

इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला गुरुवार को अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जमकर चला। उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के दौरान आईपीएल में एक हजार रन पूरे कर लिए।

इंग्लैंड को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला गुरुवार को अहमदाबाद में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जमकर चला। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए बटलर ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंद में 57 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने अपना अर्धशतक 23 गेंद में पूरा किया। बटलर ने अपनी पारी में 5 चौके और चार छक्के जड़े। उनकी आतिशी पारी की बदौलत ही सीएसके की टीम अंत में 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल हुई।

Jos Buttler

जोस बटलर

गुजरात के पहले विदेशी एक हजारी

जोस बटलर ने अपनी 57 रन की पारी के दौरान एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली। बटलर गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए एक हजार रन बनाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि गुजरात के लिए दूसरे सीजन में 28वां मैच खेलते हुए हासिल की। उनके खाते में 28 मैच में 6 बार नाबाद रहते हुए कुल 1007 रन हो गए हैं। इसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 97 उनका गुजरात के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। बटलर के बाद गुजरात के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बैटर डेविड मिलर हैं। उन्होंने 41 मैच में 950 रन गुजरात के लिए बनाए थे।

End of Feed